सुज़लॉन के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 47% भाग सकता है शेयर - ब्रोकरेज ने BUY कॉल देते हुए इतना दिया टारगेट
सुज़लॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर में आज भले ही करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर में 47% के अपसाइड की उम्मीद जताई है।

Suzlon Energy Share Price Target: विंड एनर्जी क्षेत्र की कंपनी, सुज़लॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) के शेयर में आज भले ही करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने इस शेयर में 47% के अपसाइड की उम्मीद जताई है।
खबर लिखे जानें तक स्टॉक दोपहर 1:41 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 2.81% या 1.24 रुपये गिरकर 42.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर आज यह शेयर 44.27 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे लो 42.75 रुपये को टच कर लिया है।
ब्रोकरेज का भरोसा कायद
स्टॉक में कमजोरी के बावजूद JM Financial ने स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने 64 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 46.78% की संभावित तेजी दिखाता है।
जेएम फाइनेंशियल ने अपनी वैल्यूएशन कंपनी के अनुमानित FY28 मुनाफे के 25 गुना मल्टीपल पर आधारित की है। इसमें अगले कुछ सालों में संभावित डिलीवरी को भी शामिल किया गया है।
ब्रोकरेज ने कहा कि पिछली सात तिमाहियों में 3,175 मेगावाट डिलीवर किए गए, लेकिन इनमें से सिर्फ 778 मेगावाट उपकरण ही कमीशन हो पाए हैं। यह सुस्त एग्जीक्यूशन की बड़ी चुनौती दिखाता है, जिसके लिए जमीन स्तर पर ज्यादा काम और पॉलिसी एडवोकेसी की जरूरत है।”
लीडरशिप बदलाव पर सवाल
हाल ही में कंपनी ने अजय कपूर को नया ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। वे पहले अंबुजा सीमेंट्स में मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। वहीं पूर्व ग्रुप सीईओ जेपी चालासानी को नई गठित ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल में शामिल किया गया है।
कंपनी का कहना है कि नई लीडरशिप संरचना ‘Suzlon 2.0’ विजन को आगे बढ़ाएगी। हालांकि जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि यह नेतृत्व बदलाव तुरंत राहत नहीं देगा। ब्रोकरेज के मुताबिक, एकल विंड-टर्बाइन मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में गैर-कोर अनुभव वाले कई वरिष्ठ अधिकारियों को जोड़ना समूह के भीतर असंतुलन पैदा कर सकता है।
ब्रोकरेज ने दिसंबर 2025 में विवेक श्रीवास्तव के इस्तीफे का भी जिक्र किया, जिन्होंने फरवरी 2024 में WTG डिविजन के सीईओ के तौर पर जॉइन किया था।

