scorecardresearch

इस केमिकल कंपनी ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता! 70,000 MTPA की नई यूनिट की शुरू - स्टॉक में आई तेजी

कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद आज शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। सुबह 10:28 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 1.60% या 7.80 रुपये चढ़कर 496 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

केमिकल और एडवांस कार्बन मटेरियल बनाने वाली कंपनी, हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड (Himadri Speciality Chemical Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद आज शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।

advertisement

सुबह 10:28 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 1.60% या 7.80 रुपये चढ़कर 496 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.47% या 7.20 रुपये चढ़कर 495.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के महिष्टिकरी स्थित अपने प्लांट में 70,000 एमटीपीए क्षमता वाली नई स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक लाइन का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बताया कि इस विस्तार के बाद उसकी कुल कार्बन ब्लैक उत्पादन क्षमता बढ़कर 2,50,000 एमटीपीए हो गई है, जिसमें से 1,30,000 एमटीपीए स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक सिर्फ इसी महिष्टिकरी यूनिट में बनेगा।

इसके साथ ही यह प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-प्लेस स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक उत्पादन केंद्र बन गया है। कंपनी का कहना है कि इस विस्तार से प्लास्टिक, इंक, पेंट, कोटिंग्स और अन्य उच्च गुणवत्ता वाले औद्योगिक उत्पादों के लिए मांग को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

नए प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक, एडवांस क्वालिटी नियंत्रण प्रणाली और ऊर्जा-कुशल संचालन शामिल हैं, जिससे ग्लोबल ग्राहकों के लिए प्रीमियम क्वालिटी का उत्पादन लगातार किया जा सकेगा।

हिमाद्रि स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड के सीएमडी और सीईओ अनुराग चौधरी ने कहा कि महिष्टिकरी में 70,000 एमटीपीए क्षमता वाली स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक लाइन शुरू होना कंपनी की एडवांस कार्बन मटेरियल यात्रा के अगले विकास चरण की शुरुआत है। इस विस्तार के बाद महिष्टिकरी प्लांट 1,30,000 एमटीपीए क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा एकल-स्थान स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक उत्पादन केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता काफी बढ़ेगी और प्लास्टिक, इंक, पेंट, कोटिंग्स जैसे प्रीमियम और विशेष उपयोग वाले क्षेत्रों में बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। कंपनी आगे भी योजनाबद्ध विस्तार, बेहतर संचालन, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के जरिए सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।