scorecardresearch

पीसी ज्वैलर ने वारंट कन्वर्ज़न से जारी किए 10.72 करोड़ नए शेयर! नॉन-प्रमोटर निवेशकों अलॉट हुए स्टॉक्स

कंपनी ने नॉन-प्रमोटर कैटेगरी के दो निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 10,72,37,000 नए शेयर जारी किए गए हैं, जो पहले जारी किए गए वारंट के बदले दिए गए हैं।

Advertisement

बीएसई100 इंडेक्स में शामिल, 7379 करोड़ के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप ज्वेलरी कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 24 फरवरी 2026 को वारंट को इक्विटी शेयर में बदलने (कन्वर्ज़न) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नॉन-प्रमोटर कैटेगरी के दो निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 10,72,37,000 नए शेयर जारी किए गए हैं, जो पहले जारी किए गए वारंट के बदले दिए गए हैं।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

यह प्रक्रिया शेयर स्प्लिट (₹10 से ₹1 फेस वैल्यू) के बाद की गई है। निवेशकों ने वारंट के बदले करीब 45.20 करोड़ रुपये की बची हुई राशि जमा की, जिसके बाद ये शेयर अलॉट किए गए। 

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:44 बजे तक बीएसई पर 0.40% या 0.04 रुपये गिरकर 10.04 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.20% या 0.02 रुपये टूटकर 10.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

पीसी ज्वैलर ने चाड में की नई माइनिंग कंपनी स्थापित

बीते सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी PCJ जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड ने अफ्रीकी देश चाड (Republic of Chad) में PCJ माइनिंग SARL नाम से एक नई सहायक कंपनी स्थापित की है।

इस नई कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल 10 लाख CFA फ्रैंक है। यह कंपनी कीमती धातुओं के अयस्कों (जैसे सोना आदि) की खोज, खनन, उत्पादन, रिफाइनिंग और विपणन से जुड़े काम करेगी, साथ ही आयात-निर्यात और संबंधित सेवाएं भी देगी।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि PCJ जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड के पास इस नई कंपनी में 66% हिस्सेदारी होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह किसी संबंधित पार्टी लेन-देन (Related Party Transaction) के तहत नहीं आता और इसमें प्रमोटर समूह की कोई अलग रुचि नहीं है। PCJ माइनिंग SARL हाल ही में चाड में स्थापित हुई है और जल्द ही अपना बिजनेस शुरू करेगी।

PC Jeweller Q3 FY26 Results

दिसंबर 2025 तिमाही (Q3) में त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत मांग के चलते कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़कर 190 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 145 करोड़ रुपये था। 

इस दौरान कंपनी की बिक्री भी 37% बढ़कर 875 करोड़ रुपये रही। बेहतर बिक्री और खर्चों पर कंट्रोल की वजह से EBITDA करीब 80% उछलकर 201 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन 17.5% से बढ़कर 23% पहुंच गया। कंपनी ने यह भी बताया कि सितंबर 2024 में बैंकों के साथ हुए सेटलमेंट के बाद वह अब तक करीब 68% कर्ज चुका चुकी है और मार्च 2026 तक बाकी कर्ज भी पूरी तरह चुकाने की उम्मीद है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।