5 साल में 4600% रिटर्न देने वाला EV शेयर फिर दौड़ा! आज लगाई इतने प्रतिशत की छलांग - ₹40 से कम है स्टॉक प्राइस
फिलहाल सुबह 11:11 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 3.42% या 1.12 रुपये चढ़कर 33.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज बीएसई पर यह शेयर 32.72 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 35.55 रुपये को टच किया है।

Penny Stock: बुधवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच ईवी व्हीकल बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड (Mercury Ev-Tech Ltd) के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। इस शेयर ने निवेशकों को बीते पांच साल में 4600% से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। ़
फिलहाल सुबह 11:11 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 3.42% या 1.12 रुपये चढ़कर 33.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज बीएसई पर यह शेयर 32.72 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 35.55 रुपये को टच किया है।
5 साल में 4600% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 10 प्रतिशत टूटा है और 1 महीने में शेयर 6 प्रतिशत और पिछले 1 साल में शेयर 49 प्रतिशत गिरा है। हालांकि पिछले 3 साल के दौरान स्टॉक 109 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 4688 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
Mercury Ev Q3 FY26 Results
Q3 रिजल्ट जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का परिचालन से रेवेन्यू 11.20 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 30.98 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का टैक्स से पहले प्रॉफिट 1.03 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 5.33 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी के प्रॉफिट में भारी गिरावट आई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 76.34 लाख रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3.98 करोड़ रुपये रहा।
Mercury EV Tech के बारे में
कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी हर जरूरत का एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देती है।कंपनी ई-व्हीकल के मुख्य कंपोनेंट्स जैसे बैटरी, चेसिस और मोटर कंट्रोलर खुद तैयार करती हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास CED कोटिंग प्लांट भी है। Mercury EV Tech के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टू-व्हीलर्स से लेकर बसें, लोडर्स और पैसेंजर व्हीकल्स तक शामिल हैं।

