scorecardresearch

तीन महीने की तेज रैली के बाद भी स्मॉलकैप पर भरोसा, एक्सपर्ट ने बताई निवेश की बड़ी रणनीति

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हालिया तेजी के बावजूद एक्सपर्ट ने निवेशकों को सिर्फ कंपनी के आकार के आधार पर फैसला न लेने की सलाह दी है। उनका मानना है कि बाजार की अगली तेजी में मजबूत कमाई और बेहतर प्रॉफिट ग्रोथ वाली कंपनियां आगे रह सकती हैं। खास सेक्टरों पर भी उनकी नजर है।

Advertisement

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तीन महीने की तेज रैली के बाद भी एक्सपर्ट ने निवेशकों को मार्केट कैप देखकर शेयर चुनने के बजाय मुनाफे की ग्रोथ पर ध्यान देने की सलाह दी।

बिजनेस टुडे के शो में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए Equinova Investment Managers के को-फाउंडर और CIO अनिरुद्ध सरकार का मानना है कि बाजार की अगली तेजी में कंपनियों का आकार कम और कमाई की क्षमता ज्यादा मायने रखेगी। खासकर उन सेक्टरों में जहां छोटी कंपनियों के लिए ग्रोथ के मौके ज्यादा हैं।

advertisement

उन्होंने कहा कि पैसा उन सेक्टरों और कंपनियों में जाना चाहिए जो मजबूत कमाई के आंकड़े पेश कर रही हैं।

पोर्टफोलियो का करीब आधा हिस्सा स्मॉलकैप में

एक्सपर्ट ने बताया कि उनके पोर्टफोलियो का करीब 50% हिस्सा स्मॉलकैप कंपनियों में लगा है। इसकी वजह यह है कि अर्थव्यवस्था के कई तेजी से बढ़ते हिस्सों में बड़ी कंपनियों की मौजूदगी अभी सीमित है।

उन्होंने ऑटो और ऑटो एंसिलरीज, पावर और पावर एंसिलरीज, टेक्सटाइल, प्राइवेट डिफेंस और एयरोस्पेस को ग्रोथ के प्रमुख इंजन बताया। इन सेक्टरों में मिलाकर उनके पोर्टफोलियो का करीब 50-60% हिस्सा है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ तेजी पकड़ चुके शेयरों पर दांव नहीं है, बल्कि उन जगहों पर निवेश की रणनीति है जहां अर्थव्यवस्था में कमाई उभर रही है।

कमाई में सुधार से बदली तस्वीर

एक्सपर्ट अनिरुद्ध सरकार के मुताबिक, हालिया नतीजों का सबसे बड़ा संकेत यह है कि भारतीय कंपनियां लंबे समय से चली आ रही कमाई की कमजोरी से बाहर निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो तिमाहियों के आंकड़े कंपनियों की बेहतर स्थिति की ओर इशारा करते हैं।

उनका मानना है कि इससे निवेशकों का ध्यान मैक्रो चिंताओं से हटकर कंपनियों के बुनियादी प्रदर्शन पर लौट सकता है। एक्सपर्ट ने कहा कि अब निवेशकों को कमाई की स्पष्टता और पूंजी के अनुशासित इस्तेमाल पर ध्यान देना चाहिए।

बाहरी शोर से ज्यादा जरूरी कमाई

भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच एक्सपर्ट ने निवेशकों को बाजार के शोर से विचलित नहीं होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शोर को छोड़कर निवेशकों को कमाई पर फोकस करने की बात कही। उनके मुताबिक, मौजूदा बाजार में असली कमाई कंपनियों के मजबूत अर्निंग साइकल से हो रही है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।