Market Today: शेयर बाजार में फिर हुआ करेक्शन, Reliance-Adani के साथ Zomato में हुई जबरदस्त बिकवाली
शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का सिलसिला छठें कारोबारी सत्र में भी जारी है। आज सुबह बाजार खुलते ही दोनों सूचकाकं में बड़ी गिरावट आई। इस गिरावट में कई बड़ी कंपनी के शेयर भी 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। आज रिलायंस इंडस्ट्रीजस अडानी पोर्ट समेत कई शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का सिलसिला छठें कारोबारी सत्र में भी जारी है। आज सुबह बाजार खुलते ही दोनों सूचकाकं में बड़ी गिरावट आई। इस गिरावट में कई बड़ी कंपनी के शेयर भी 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी में 200 अंक की गिरावट देखने को मिली। एम-कैप के हिसाब से टॉप वैल्यूएशन वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी 3 फीसदी तक गिर गए।
क्या है शेयर का हाल
12 फरवरी 2025 (बुधवार) को शेयर मार्केट (Share Market) में ट्रेडिंग शुरू होने पर सेंसेक्स 76,188.24 पर ओपन हुआ पर थोड़ी देर में 75,469 पहुंच गया। निफ्टी भी 23,050 ओपन होने के बाद थोड़ी देर में गोता लगाकर 22,859 पर पहुंच गया। मिडकैप इंडेक्स में भी 2.49 फीसदी की गिरावट आई और स्मॉलकैप 3.27 फीसदी टूट गया।
इन स्टॉक में जबरदस्त बिकवाली
आज स्टॉक में कई बड़ी कंपनियों के शेयर में जबरदस्त बिकवाली आई है। इन शेयरों में M&M, रिलायंस, जोमैटो आदि शामिल हैं। खबर लिखते वक्त M&M Share 3.50 फीसदी की गिरावट के साथ 2976 रुपये पर आ गया। वहीं, फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयर 3.41 फीसदी गिर गए। इन शेयरों के अलावा Adani Ports, IndusInd Bank, PowerGrid, Axis Bank के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा गिर गए। वहीं, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील के स्टॉक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।
मिडकैप में RVNL, IREDA, Crisil, Mazgaon Dock, SJVN, Suzlon, GICRE, Kalyan Jewellers लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। वहीं, स्मॉलकैप कैटेगरी Gensol Share और Suyog Share में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
