
Sensex Prediction: इस शख्स ने की सेंसेक्स को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, अगले कुछ सालों में होगा बड़ा खेल?
मोबियस के मुताबिक निवेशक सॉफ्टवेयर, कंस्ट्रक्शन मटेरियल और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में अच्छे स्टॉक्स ढूंढ सकते हैं। मोबियस खुद पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, अपोलो ट्यूब्स, ड्री मफोक्स सर्विसेज और मैपमायइंडिया जैसे शेयरों पर दांव लगा रहे हैं। मोबियस का कहना है कि इन कंपनियों पर कर्ज कम है, कैपिटल रेश्यो पर रिटर्न हाई है और आगे ग्रोथ की अच्छी गुंजाइश है।

भारतीय शेयर मार्केट के लिए एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। अगर इस भविष्यवाणी की माने तो सेंसेक्स 1 लाख के जादुई आंकड़े को महज कुछ सालों में छू लेगा। एक तरफ जहां शेयर मार्केट गिर रहा है तो दूसरी तरफ निवेशकों को लिए ये बड़ी राहत की बात होगी। किसने की है ये भविष्यवाणी आइये जानते है। दिग्गज विदेशी निवेशक Mobius Capital Partners के इन्वेस्टमेंट गुरु Mark Mobius का भारत पर भरोसा बरकरार है। मोबियस का मानना है कि बीएसई सेंसेक्स अगर पांच साल में एक लाख का स्तर छू लेगा। Nifty 5 साल में 40000 और 10 साल साल में 80000 हो जाएगा। इस समय दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव है। पिछले दो हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 3 फीसदी से अधिक गिर चुका है। सेंसेक्स पिछले महीने 68 हजार के करीब पहुंच गया था लेकिन अब यह 64 हजार के भी नीचे है। मीडिया से बात करते हुए मोबियस ने कहा कि शेयर बाजार को यूक्रेन, दक्षिणी चीन सागर और इजराइल की घटनाएं प्रभावित करेंगी। इन सबके अलावा ब्याज दरें कैसी रहती हैं, इसका असर भी बाजार की चाल पर होगा। मोबियस का कहना है कि अमेरिकी फेड को 2% के महंगाई दर के लक्ष्य को हासिल करने में अभी और समय लगेगा। तब तक ब्याज दरें लंबे समय तक इसी लेवल पर बनी रहेंगी।

मोबियस का कहना है कि प्राइस-टू-अर्निंग रेश्यो के हिसाब से भारतीय बाजार बाकी उभरते बाजारों की तुलना में काफी महंगा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग इस समय प्राइस-टू-अर्निंग रेश्यो में सिर्फ P पर फोकस किए हुए हैं, E पर नहीं। उनका कहना है कि भारत में किसी अच्छी कंपनी में हर साल 12-13 फीसदी की दर से बढ़ने की क्षमता है जोकि देश की जीडीपी ग्रोथ से दोगुना है। मोबियस के मुताबिक निवेशक सॉफ्टवेयर, कंस्ट्रक्शन मटेरियल और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में अच्छे स्टॉक्स ढूंढ सकते हैं। मोबियस खुद पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, अपोलो ट्यूब्स, ड्री मफोक्स सर्विसेज और मैपमायइंडिया जैसे शेयरों पर दांव लगा रहे हैं। मोबियस का कहना है कि इन कंपनियों पर कर्ज कम है, कैपिटल रेश्यो पर रिटर्न हाई है और आगे ग्रोथ की अच्छी गुंजाइश है।
Also Read: 2000 की नोटबदली में शामिल हुए दलाल, पैसे लेकर बदल रहे हैं नोट

