सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में लगा अपर सर्किट! 1 साल में मिल चुका है 101% का मल्टीबैगर रिटर्न
यह तेजी हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम की वजह से आई है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 10:58 बजे तक कंपनी के 5,65,725 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

बुधवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बानाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यह तेजी हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम की वजह से आई है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 10:58 बजे तक कंपनी के 5,65,725 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
सुबह 11:11 बजे तक स्टॉक बीएसई पर पांच प्रतिशत उछलकर 55.79 रुपये पर स्थिर है। इस शेयर ने निवेशकों को 1 साल में मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए 101% का रिटर्न दिया है और पिछले 5 साल में स्टॉक 5208 प्रतिशत चढ़ा है।
Elitecon International Q3FY26 Results
दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 502.72 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के 48.40 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 939% ज्यादा है। वहीं कुल आय (Total Income) भी बढ़कर 503.12 करोड़ रुपये हो गई, जो सालाना आधार पर लगभग 927% की बढ़त दर्शाती है।
हालांकि, नेट प्रॉफिट में सीमित बढ़त देखने को मिली और यह 9.53 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 6.62 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 44% ज्यादा है। दूसरी ओर बेसिक ईपीएस (EPS) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 5.47 रुपये से घटकर 0.06 रुपये रह गया, यानी करीब 98.9% की कमी आई।
31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1206.84 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 177.09 करोड़ रुपये था। वहीं इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 50.12 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 19.99 करोड़ रुपये था। इससे पता चलता है कि सालाना आधार पर कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

