scorecardresearch

शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करना है? एक्सपर्ट ने बताए ये 2 स्टॉक्स - आ सकती है इतनी तेजी

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में PHD Capital के प्रदीप हलदर ने दो ऐसे शेयर चुने हैं जो शॉर्ट टर्म में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। एक्सपर्ट ने Samvardhana Motherson International और Leela Palaces Hotels & Resorts Ltd पर दांव लगया है। 

Advertisement

बेंचमार्क इंडेक्स दबाव में हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में अगर आप बाजार में शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है।

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में PHD Capital के प्रदीप हलदर ने दो ऐसे शेयर चुने हैं जो शॉर्ट टर्म में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। एक्सपर्ट ने Samvardhana Motherson International और Leela Palaces Hotels & Resorts Ltd पर दांव लगया है। 

advertisement

Samvardhana Motherson में 2 हफ्ते का दांव

एक्सपर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद भी Samvardhana Motherson में तेजी की गुंजाइश बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्तरों पर भी शेयर में आगे बढ़ने की संभावना है। उन्होंने इस कॉल को करीब दो हफ्ते के ट्रेडिंग नजरिए से रखा है।

इस शेयर के लिए उन्होंने पहला टारगेट ₹177 और दूसरा टारगेट ₹190 रखा है। स्टॉप लॉस ₹158 पर रखने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को SAMIL के शेयर करीब 9% चढ़कर ₹168.90 प्रति शेयर पर पहुंच गया था।

Leela Palace Hotel में ब्रेकआउट का संकेत

एक्सपर्ट की दूसरी पसंद Leela Palace Hotel है, जिसे उन्होंने थोड़ा लंबी अवधि का ट्रेड बताया है। उनके मुताबिक शेयर अपने IPO हाई के ऊपर टिकने में सफल रहा है। इसके बाद मजबूत नतीजे आए, शेयर ने कुछ समय कंसोलिडेशन किया और अब यह ऑल-टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है।

हलदर ने कहा कि करीब एक से डेढ़ महीने का समय देने पर शेयर में “20 per cent rally looks possible” है। उन्होंने पहला टारगेट ₹575 और दूसरा टारगेट करीब ₹625 रखा है। इस ट्रेड में ₹461 के आसपास स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है।

दोनों शेयरों में रणनीति अलग

दोनों कॉल शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग के नजरिए से हैं। Samvardhana Motherson के लिए करीब दो हफ्ते का मोमेंटम ट्रेड है, जबकि Leela Palace Hotel को अगले कुछ हफ्तों के लिए ब्रेकआउट अवसर के तौर पर देखा गया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।