scorecardresearch
Advertisement

ओडिशा को ₹43,437 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सीएम मोहन माझी ने किया Haier प्लांट का दौरा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नोएडा में Haier के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा किया और कंपनी के अधिकारियों व तकनीकी टीम से बातचीत की। यह दौरा उनके निवेश रोडशो के बीच हुआ। इससे पहले नई दिल्ली में आयोजित Odisha Food Pro 2026 में राज्य को ₹43,437 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले जिनसे 43 हजार से ज्यादा नौकरियों की संभावना है। कार्यक्रम में ₹41,748 करोड़ के 27 MoU साइन हुए जबकि ₹1,689 करोड़ के 12 Investment Intent Forms भी मिले। मुख्यमंत्री ने कई बड़े उद्योगपतियों के साथ निवेश और साझेदारी को लेकर बैठकें भी कीं।