इस स्मॉलकैप फूड कंपनी ने 1 साल में दोगुना किया पैसा! Q4 में 94% बढ़ी बिक्री - शेयर प्राइस 20 रुपये से कम
हाल ही में कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के नतीजों को जारी किया था जिसके कारण शेयर फोकस में है। कंपनी ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को 1.35 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ जो पिछले साल की समान तिमाही में 7.35 करोड़ रुपये का घाटा था।

Stock in Focus: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच 126.93 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप पैकेज्ड फूड कंपनी, सैम्प्रे न्यूट्रिशन्स लिमिटेड (Sampre Nutritions Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है।
दरअसल हाल ही में कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के नतीजों को जारी किया था जिसके कारण शेयर फोकस में है। कंपनी ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को 1.35 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ जो पिछले साल की समान तिमाही में 7.35 करोड़ रुपये का घाटा था। वहीं कंपनी की बिक्री 94.34% बढ़कर 15.10 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 7.77 करोड़ रुपये थी।
वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष FY26 की बात करें तो इस दौरान भी कंपनी ने घाटे से मुनाफे में शानदार वापसी की। कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.08 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में उसे 7.67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अलावा कंपनी की कुल बिक्री 72.57% बढ़कर 43.35 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 25.12 करोड़ रुपये थी।
Sampre Nutritions Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 11:09 बजे तक बीएसई पर 0.60% या 0.08 रुपये टूटकर 13.36 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
1 साल में दोगुना किया पैसा
BSE Analytics के मुताबिक इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों का पैसा 1 साल में दोगुना करते हुए 106 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 1 हफ्ते में शेयर 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। हालांकि पिछले 1 महीने में स्टॉक 23 प्रतिशत टूटा है और YTD में अब तक शेयर 48 प्रतिशत गिर चुका है।
Sampre Nutritions के बारे में
यह कंपनी भारत की प्रमुख कन्फेक्शनरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी कैंडी, टॉफी, एक्लेयर, पाउडर और सेंटर-फिल्ड प्रोडक्ट्स समेत कई तरह के कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट बनाती है। यह कंपनी कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) के लिए बड़े स्तर पर प्रोडक्शन करती है और अपने खुद के ब्रांड्स के तहत भी प्रोडक्ट बेचती है।

