रिन्यूएबल एनर्जी की ओर बड़ा कदम, इस कंपनी ने 1 MW सोलर प्रोजेक्ट से शुरू किया बिजली उत्पादन - स्टॉक में तेजी
इस कंपनी ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए 1 MW कैप्टिव सोलर पावर प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। जरूरी मंजूरियों और टेस्टिंग के बाद प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हुआ है।

आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, Rhetan TMT Limited का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने 1 MW (AC) कैप्टिव ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।
इसके साथ ही कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी यह पहल अब पूरी तरह ऑपरेशनल हो गई है। प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सभी जरूरी वैधानिक मंजूरियां, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम पूरा किया गया। यह सोलर प्रोजेक्ट अब गुजरात के कड़ी स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कैप्टिव खपत के लिए बिजली पैदा कर रहा है। यानी कंपनी अपने प्लांट की ऊर्जा जरूरतों के एक हिस्से को सौर ऊर्जा से पूरा करेगी।
कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की ऊर्जा जरूरतों को सपोर्ट मिलने के साथ उसके ऑपरेशंस में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ेगा। प्रोजेक्ट का सफलतापूर्वक चालू होना कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस अपनाने की उसकी लंबी अवधि की रणनीति को भी दिखाता है।
Rhetan TMT Share Price
कंपनी का शेयर 9:45 बजे तक बीएसई पर 1.06% या 0.23 रुपये चढ़कर 21.87 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 1.02% या 0.22 रुपये की तेजी के साथ 21.84 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Rhetan TMT Q1FY27 Results
कंपनी का PAT सालाना आधार पर 315.7% बढ़कर 3.16 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 0.76 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशंस से आय 19.3% घटकर 4.06 करोड़ रुपये रह गई, जो Q1FY26 में 5.04 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का EBITDA भी 195.5% बढ़कर 3.79 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1.28 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 25.5% से बढ़कर 93.3% हो गया। Profit Before Tax (PBT) भी 335.5% बढ़कर 3.31 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो Q1FY26 में 0.76 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का Earnings Per Share (EPS) 0.04 रुपये रहा।
इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने काडी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दी है। क्षमता को मौजूदा 45,000 MT सालाना से बढ़ाकर 75,000 MT किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस विस्तार से उसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मजबूत होगी और TMT स्टील सेगमेंट में बढ़ते कारोबारी अवसरों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

