Reliance Jio Financial: अक्टूबर तक हो सकती है लिस्ट
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अक्टूबर तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सार्वजनिक लिस्टिंग के लिए जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली RIL अपनी डिजिटल वित्तीय सेवा इकाई के बाजार में प्रवेश के लिए आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के रेग्युलेटर के साथ बातचीत कर रही है।

पिछले महीने रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि Jio Financial एक प्रौद्योगिकी-आधारित व्यवसाय होगा, जो रिलायंस के उपभोक्ता व्यवसायों का लाभ उठाकर वित्तीय उत्पादों को डिजिटल रूप से वितरित करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि प्रत्येक रिलायंस शेयरधारक को लिस्टिंग में Jio Financial का एक शेयर प्राप्त होगा। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में वित्तीय क्षेत्र में विकास के लिए एक मजबूत रोडमैप पेश करेगी।
Also Read: RIL Results: शानदार नतीजों के बाद रिलायंस का ये बड़ा कदम
नोमुरा ने कहा कि यह उम्मीद है कि आने वाले महीनों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डीमर्जर और लिस्टिंग समाप्त हो जाएगी लेकिन सबसे पहले रेग्युलेटर्स की मंजूरी लेनी होगी जिसमें समय लग सकता है।