3 रुपये का शेयर पहुंच गया 26 रुपये के भाव पर, कंपनी जल्द देगी Bonus Share के साथ डिविडेंड
Penny Stock: ब्लूचिप्स कंपनियों के साथ कई पेन्नी स्टॉक ने भी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कल के कारोबारी सत्र में Pradhin Ltd के शेयर चर्चा में रहेगा। कंपनी ने अपने निवेशकों को ट्रिपल तोहफा देने का एलान किया है। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं।

Pradhin Ltd के शेयर में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एक महीने पहले कंपनी के शेयर की कीमत 3 रुपये थी, वहीं शुक्रवार को शेयर का भाव 26 रुपये पहुंच गया है। अब आगे भी इस शेयर में तेजी आने की उम्मीद है। कंपनी निवेशकों को ट्रिपल गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रही है। इस गिफ्ट से जहां एक तरफ निवेशकों को लाभ होगा तो वहीं शेयर के भाव भी बढ़ सकते हैं।
Pradhin Ltd ने जानकारी दी है कि आगामी बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट को लेकर फैसला लिया जा सकता है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को आयोजित होगी।
क्या है शेयर की कीमत
कंपनी के शेयर की कीमत 30 रुपये प्रति शेयर से भी कम है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 4.3 प्रतिशत बढ़कर 26.01 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए हैं। इस शेयर का 52-वीक हाई 53.27 रुपये और 52 सप्ताह का लो 23.32 रुपये है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार Pradhin Ltd का बाजार पूंजीकरण 59.79 करोड़ रुपये है।
कब दिया आखिरी डिविडेंड
कंपनी ने काफी लंबे समय से डिविडेंड नहीं दिया है। आखिरी बार कंपनी ने 2013 में निवेशकों को लाभांश दिया था। इसके बाद से निवेशक लाभांश का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि डिविडेंड का इंतजार जल्द खत्म होगा। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह 100 फीसदी डिविडेंड तक अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार कर रही है। वह बोर्ड में इसकी सिफारिश करेगी। अगर डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो निवेशक को 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 10 रुपये प्रति शेयर का लाभांश मिल सकता है।
लाभांश के साथ कंपनी बोनस शेयर पर भी विचार कर रही है। बोनस शेयर को मंजूरी मिलने के बाद निवेशकों को 2:1 रेश्यो के हिसाब से बोनस शेयर मिलेगा। इसका मतलब है कि 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड मीटिंग में स्टॉक स्प्लिट को लेकर फैसला लिया जाएगा।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
