PNB Housing Finance: अब क्या है इसका टारगेट?
नया टार्गेट प्राइस और रेटिंग सेट होने के बाद आज काफी दिनों से सुस्त पड़े इस स्टॉक में जान फूंक दी है। इस साल अब तक इसने 9 फीसद से अधिक का नुकसान कराया है। पिछले छह महीने में यह निगेटिव रिटर्न दिया है।

एक ऐसा पिटा हुआ स्टॉक या फिर कहे एक ऐसा स्टॉक जिसने पिछले लंबे वक्त निवेशकों की कोई कमाई नहीं कराई। पिछले 6 महीने में डेढ़ प्रतिशत का रिटर्न। ईयर टू डेट को देखें तो साढ़े 3% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। एकदम ठंडे पड़े इस स्टॉक में अचानक से सांसे कैसे आ गई? और एक दिन में ये स्टॉक 20% तक भाग गया। ऐसा क्या हुआ स्टॉक में और भविष्य में इस स्टॉक की चाल कैसी रह सकती है?
तो सबसे इस स्टॉक का नाम बता दें, इसका नाम है PNB Housing Finance , सोमवार को ये स्टॉक 20% तक भागा है। इसके पीछे 3 अहम रिपोर्ट्स हैं। जिसके चलते स्टॉक में धुआधार तेजी देखने को मिल रही है। सबसे पहले बात करते हैं मॉर्गन स्टेनली की। मॉर्गन स्टेनली पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर पर रिपोर्ट जारी की है। जिसमें टार्गेट प्राइस 970 रुपये कर दिया है। साथ ही स्टॉक पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी है। स्टॉक करीब 7509 पर ट्रेड कर रहा है और 970 का टारगेट दिया जा रहा है।
Also Read: Stock of the Month: 4 सालों में 750% Return, ये Stock जल्द करेगा पैसा डबल?
CARE रेटिंग्स और ICRA ने स्टॉक की रेटिंग
इसके बाद करते हैं दो इंटरनेशनल ब्रोकरेज की। अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकरेज का CARE रेटिंग्स और ICRA ने स्टॉक की रेटिंग बढ़ा दी है। कंपनी की एसेट क्वालिटी में सुधार का हवाला देते हुए कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग को 'AA+' तक अपग्रेड करने के बाद आया है। ICRA ने कंपनी की डेट इंस्ट्रूमेंट रेटिंग को ICRA AA (पॉजिटिव)' से अपग्रेड करके 'ICRA AA+ (स्टेबल)' कर दिया है। 'ओवरवेट' कॉल को बरकरार रखा है।
केयर रेटिंग्स
वहीं केयर की बात की जाए तो केयर रेटिंग्स ने पीएनबी हाउसिंग को उसकी एसेट क्वालिटी में सुधार और मजबूत बाजार स्थिति के कारण 'पॉजिटिव' से 'स्टेबल' आउटलुक के साथ 'AA' से 'AA+' में अपग्रेड कर दिया है। रेटिंग अपग्रेड कई प्रकार की सुविधाओं और डेट इस्ट्रूमेंट्स पर लागू होता है, जिसमें लॉन्ग और शॉर्ट बैंक सुविधाएं, बांड, गैर-परिवर्तनीय बांड, टियर -2 बांड जमा शामिल हैं।
रेटिंग एजेंसी
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अपग्रेड हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की बेहतर एसेट क्वॉलिटी को दर्शाता है, जिसका GROSS NPA RATIO दिसंबर 2023 के आखि्री में 1.73% था। जबकि, पिछले साल मार्च में ये 8% था। स्थिर आउटलुक इस उम्मीद पर था कि हाउसिंग फाइनेंसर हेल्दी संसाधन जुटाने की क्षमता और मजबूत internal storage के साथ प्रॉफिटेबल बिजनेस ग्रोथ दिखाएगा।
PNB Housing Finance शेयर
PNB Housing Finance शेयर ने 25 जनवरी 2024 को 52 वीक हाई का उच्च स्तर 913. रुपये छुआ था। शेयर का 52 वीक हाई का निचला स्तर 403 रुपये 31 मार्च 2023 को देखा गया। वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर 2023 तिमाही में का रेवेन्यू 1,748 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 346 करोड़ रुपये था। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 18,500 करोड़ रुपये है।
नया टार्गेट प्राइस
नया टार्गेट प्राइस और रेटिंग सेट होने के बाद आज काफी दिनों से सुस्त पड़े इस स्टॉक में जान फूंक दी है। इस साल अब तक इसने 9 फीसद से अधिक का नुकसान कराया है। पिछले छह महीने में यह निगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले एक साल में इसने 58 फीसद से अधिक की उछाल दर्ज की है।
