1 रुपए से भी सस्ते स्टॉक में लगा Upper Circuit, सामने आई बड़ी वजह
एक रुपए से भी सस्ते स्टॉक में अपर सर्किट लग गया। जबरदस्त तेजी के साथ पेनी स्टॉक ने ₹0.89 के लेवल छूआ। पिछले चार लगातार महीनों तक स्टॉक में तेजी जारी है। आइये जानते हैं स्टॉक के भागने की वजह?

एक रुपए से भी सस्ते स्टॉक में अपर सर्किट लग गया। जबरदस्त तेजी के साथ पेनी स्टॉक ने ₹0.89 के लेवल छूआ। पिछले चार लगातार महीनों तक स्टॉक में तेजी जारी है। आइये जानते हैं स्टॉक के भागने की वजह?
पेनी स्टॉक Srestha Finvest ने 10 अक्टूबर को ₹0.89 पर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट को छू लिया। ये कंपनी के Qualified Institutional Placement (QIP) के जरिए फंड जुटाने के एलान के बाद हुआ। कंपनी ने 9 अक्टूबर को हुई अपनी बोर्ड बैठक के बाद अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इसमें एक प्रमुख फैसला ₹100 करोड़ के कुल वैल्यू के 1 रुपए के इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाने की मंजूरी शामिल है। यह फंडिंग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए से लागू की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि ये कदम आवश्यक मंजूरी के अधीन है, जिसमें कंपनी के सदस्यों और रेग्युलेटरी अथॉरिटी की मंजूरी अनुमोदन शामिल हैं।
QIP से रकम का इस्तेमाल कंपनी के निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, जैसे कि लोन की पूर्व-भुगतान, वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताएँ, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और दूसरे वैध उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोर्ड ने 1 रुपए प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर ₹1.05 के इश्यू वैल्यू पर 93 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी। जिसमें प्रति शेयर ₹0.05 का प्रीमियम शामिल है।
आपको बता दें कि 23 सितंबर 2024 को Srestha Finvest ने शेयरधारकों की स्टॉक स्प्लिट के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए अपनी रिकॉर्ड डेट तय की है। प्रत्येक पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयर, जिसकी फेस वैल्यू ₹2 थी। दो पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयरों में विभाजित किया गया, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 थी।
स्टॉक की चाल को देखें तो पिछले एक साल में 36 प्रतिशत और इस साल की शुरुआत से 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पेनी स्टॉक ने अक्टूबर में अब तक 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जबकि इससे पहले दो महीनों में गिरावट आई थी। यह सितंबर में 19.5 प्रतिशत और अगस्त में 12 प्रतिशत गिरा था।

