2 रुपए के स्टॉक ने ₹1 लाख के बना दिए ₹2.5 लाख! मुनाफे में है कंपनी
2 रुपए से भी कम के पेनी स्टॉक ने महज 6 महीने के अंदर निवेशकों को पैसा डबल किया। वही, पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 1800 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस शेयर का नाम Excel Realty N Infra है।

2 रुपए से भी कम के पेनी स्टॉक ने महज 6 महीने के अंदर निवेशकों को पैसा डबल किया। वही, पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 1800 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस शेयर का नाम Excel Realty N Infra है।
1 लाख के ढाई लाख
एक्सेल रियल्टी एन इंफ्रा ने के स्टॉक पिछले 6 महीने में करीब 122.64 फीसदी उछला है यानी इस कंपनी के स्टॉक ने अपने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत मात्र 50 पैसे थी। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज वह रकम बढ़कर 2.34 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको 1.34 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
मुनाफे में कंपनी
यह कंपनी कंस्ट्रक्शन और IT/BPO के कारोबार से जुड़ी है। यह कॉल सेंटर आउटसोर्सिंग की सुविधा भी मुहैया कराती है। कंपनी का मार्केट कैप 166.46 करोड़ रुपये है। सितंबर 24 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4.09 करोड़ रुपये रहा जो जून 24 तिमाही के 49 लाख रुपये के मुकाबले कहीं ज्यादा है। वहीं सितंबर 24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.23 करोड़ रुपये रहा। जून 24 तिमाही में यह नेट प्रॉफिट मात्र 52 लाख रुपये था।
BSE की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पिछले 2 हफ्ते में कंपनी के स्टॉक में करीब 57.33 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। कंपनी का स्टॉक पिछले 1 और 3 महीने में 55.26 प्रतिशत और 45.68 प्रतिशत उछला है। कंपनी का मार्केट कैप (12 नवबंर 2024 तक) करीब 158 करोड़ रुपये है। इसका 52 वीक हाई 1.18 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 0.35 रुपये है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

