scorecardresearch

₹4 का शेयर पहुंचा ₹32 के पार, कंपनी पर LIC ने भी खेला दांव

एक ऐसा पेनी स्टॉक जिसके निवेशकों को 700 प्रतिशत के मल्टीबैगर का तोहफा दिया है। इसके शानदार प्रदर्शन के अलावा इस कंपनी के शेयरों में LIC ने भी अच्छा खासा निवेश किया हुआ है।

Advertisement

एक ऐसा पेनी स्टॉक जिसके निवेशकों को 700 प्रतिशत के मल्टीबैगर का तोहफा दिया है। इसके शानदार प्रदर्शन के अलावा इस कंपनी के शेयरों में LIC ने भी अच्छा खासा निवेश किया हुआ है। 

यहां बात ATV Projects India शेयर हो रही है। इस स्मॉल कैप स्टॉक ने पिछले 5 सालों में ₹4 से ₹32.50 प्रति शेयर तक बढ़ चुका है, जिससे लंबे समय तक पोजिशनल निवेशकों को 700 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं इस स्टॉक ने अपने पोजिशनल निवेशकों को YTD आधार पर लगभग 110 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने ₹14.60 से ₹32.50 प्रति शेयर तक का उछाल लिया है, जिससे लगभग 125 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। हालांकि एक महीने में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने 10 प्रतिशत घटा है। 

advertisement

ATV Projects India Ltd के शेयरधारिता पैटर्न के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2024 तिमाही के लिए LIC के पास कंपनी के 9,95,241 शेयर हैं, जो कंपनी के कुल हिस्सेदारी के आधार पर 1.87 प्रतिशत है।

अगर आपने 6 महीने पहले ₹1 लाख इस स्टॉक में निवेश किया होता, तो आज उसकी ₹1 लाख की रकम ₹1.35 लाख हो जाती। इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने 2023 के अंत में ₹1 लाख इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश किया होता, तो आज उसकी ₹1 लाख की राशि ₹2.10 लाख हो जाती।  अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले ₹1 लाख इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में निवेश किया होता, तो आज उसकी ₹1 लाख की राशि ₹8 लाख हो जाती।

इस कंपनी का मार्केट कैप ₹172 करोड़ का है। Stock P/E का 29.1 है। कंपनी साल 1987 में स्थापित हुई थी। ये कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग सर्विस के बिजनेस से जुड़ी हुई है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई ₹41.50 प्रति शेयर है, जबकि इसका 52 वीक लो ₹13.63 प्रति शेयर है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।