scorecardresearch

बल्क डील के बाद 10% उछला पीसी ज्वैलर का शेयर! Cupid के प्रमोटर ने खरीदे 5.10 करोड़ शेयर

सुबह 10:33 बजे तक कंपनी का स्टॉक एनएसई पर 9.90% या 1.43 रुपये की तेजी के साथ 15.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 9.54% या 1.38 रुपये चढ़कर 15.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

शेयर बाजार में शुक्रवार को जारी तेजी के बीच, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के स्टॉक में आज 10% की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:33 बजे तक कंपनी का स्टॉक एनएसई पर 9.90% या 1.43 रुपये की तेजी के साथ 15.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 9.54% या 1.38 रुपये चढ़कर 15.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement

क्यों है स्टॉक में तेजी?

स्टॉक में तेजी की वजह एक बड़ी बल्क डील है। Trendlyne के डेटा के मुताबिक Cupid के प्रोमोटर आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के 5 करोड़ 10 लाख इक्विटी शेयरों को खरीदा है जिसकी वैल्यू करीब ₹73.59 करोड़ है। आदित्य कुमार हलवासिया ने ₹14.43 रुपये के भाव पर ये स्टॉक खरीदा है।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने कंसोर्टियम के सभी 14 बैंकों से नो ऑब्जेक्शन, नो ड्यूज और रिलीज लेटर मिलने के बाद अब कंपनी की सभी गिरवी रखी गई संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही पर्सनल और कॉर्पोरेट गारंटरों की गिरवी रखी गई संपत्तियां भी रिलीज कर दी गई हैं। संबंधित संपत्ति मालिकों को मूल टाइटल डीड यानी संपत्ति के मूल मालिकाना दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा, कंपनी और उसके व्यक्तिगत व कॉर्पोरेट गारंटरों की ओर से दिए गए सभी चार्ज, सिक्योरिटी, गारंटी और अंडरटेकिंग भी पूरी तरह मुक्त कर दिए गए हैं।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया था कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी PCJ जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड ने अफ्रीकी देश चाड (Republic of Chad) में PCJ माइनिंग SARL नाम से एक नई सहायक कंपनी स्थापित की है।

इस नई कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल 10 लाख CFA फ्रैंक है। यह कंपनी कीमती धातुओं के अयस्कों (जैसे सोना आदि) की खोज, खनन, उत्पादन, रिफाइनिंग और विपणन से जुड़े काम करेगी, साथ ही आयात-निर्यात और संबंधित सेवाएं भी देगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।