Park Medi World का नया कदम, प्रयागराज में 550 बेड का अस्पताल बनाने के लिए नई कंपनी का गठन - शेयर में हलचल
पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड ने हेल्थकेयर कारोबार को विस्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने प्रयागराज में नए अस्पताल प्रोजेक्ट के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाई है। यह प्रोजेक्ट PPP मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।

पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने बीते मंगलवार को अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Park Medicity Prayagraj Limited को 8 सितंबर 2026 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन मिलने के बाद शामिल किया गया है।
इस नई कंपनी हेल्थकेयर सर्विसेज सेक्टर में काम करेगी। इसका गठन प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में 550 बेड वाले मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के विकास और संचालन के लिए किया गया है। यह अस्पताल प्रयागराज नगर निगम की ओर से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत कंपनी को दिया गया है।
Park Medi World Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:41 बजे तक बीएसई पर 0.07% या 0.20 रुपये चढ़कर 282.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन एनएसई पर स्टॉक 0.27% या 0.75 रुपये गिरकर 281.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Park Medi World Share Price Target
हाल ही में ब्रोकरेज फर्म Ventura Securities ने पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए शेयर पर BUY कॉल देते हुए 41.9% अपसाइड की उम्मीद जताई थी। ब्रोकरेज ने Park Medi World पर ₹205 के CMP पर ₹284 का टारगेट प्राइस दिया था, लेकिन कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और तेज बेड विस्तार को देखते हुए अब टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹406 कर दिया है। ₹286 के CMP के मुकाबले यह करीब 41.9% की संभावित तेजी दिखाता है।
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी FY28 की बेड क्षमता का लक्ष्य तय समय से पहले हासिल करने की राह पर है। अस्पतालों में ऑक्यूपेंसी मजबूत बनी हुई है, जिससे आगे बेड बढ़ाने और मार्जिन में सुधार की गुंजाइश है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के साथ प्रस्तावित पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) कंपनी के लिए मीडियम टर्म में ग्रोथ का एक और बड़ा जरिया बन सकती है।

