SEBI के एक्शन के बाद शेयर में लगा लोअर सर्किट, निवेशक होड़ में बेच रहे शेयर
Pacheli Industrial Finance Ltd सेबी के रडार में आ गई है। हाल ही में सेबी ने कंपनी पर एक्शन लिया है। यह खबर आने के बाद शेयरों में भारी बिकवाली आई और स्टॉक ने लोअर सर्किट को टच कर लिया।

पचेली इंडस्ट्रियल फाइनेंस लिमिटेड (Pacheli Industrial Finance Ltd) के शेयरों फोकस में आ गए। सेबी के रडार में आते ही शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। वैसे बता दें कि पिछले कुछ सत्रों में कंपनी के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली थी। पांच सत्रों में कंपनी के शेयर 9 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। अब कंपनी को सेबी की तरफ से नोटिस मिला है। इस नोटिस की जानकारी देते ही शेयरधारकों ने फटाफट शेयर की बिक्री शुरू कर दी।
12.35 बजे कंपनी के शेयर लोअर सर्किट को टच करके 74.29 रुपये पर पहुंच गए।
क्या है पूरा मामला
SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने P/E अनुपात शेयर की कीमत और कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) के बीच के अनुपात को लेकर चिंता जताई है। सेबी ने कहा कि यह असामान्य वृद्धि और कंपनी के फंडामेंटल्स के बीच बड़ा अंतर है, जो निवेशकों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे में कंपनी के खिलाफ तुंरत कदम उठाने की आवश्यकता है।
सामने आया बड़ा उलटफेर
सेबी ने बताया कि कंपनी ने FY22 और FY23 में कोई ऑपरेशन आय नहीं दिखाया। हालांकि, कंपनी ने बताया कि FY24 में खराब लोन वसूली और लोन से ब्याज के कारण कंपनी की इनकम 1.07 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी ने बिना किसी स्पष्ट कारण के ₹1000 करोड़ का लोन 6 कंपनियों से लिया। लोन लेने के बाद कंपनी ने इसे प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए इक्विटी में बदल दिया, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
आपको बता दें कि Pacheli Industrial Finance Ltd एक फाइनेंशियल सर्विसेज और कंसल्टेंसी से जुड़ी कंपनी है।
शेयर का प्रदर्शन
Pacheli Industrial Finance Ltd के शेयर ने एक साल में 375.30 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, एक महीने में कंपनी के शेयर 164 प्रतिशत चढ़ गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार Pacheli Industrial Finance Ltd का एम-कैप 3,854.79 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
