scorecardresearch

1 महीने में 163% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला ये पेनी स्टॉक धड़ाम! आज लगा लोअर सर्किट - इस खबर के बाद गिरा भाव

एनएसई पर लिस्ट यह शेयर आज 33.08 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था जो अब अपने इंट्राडे लो 31.27 रुपये पर पहुंच गया है और यही इसका मौजूदा शेयर प्राइस भी है।

Advertisement

Penny Stock: 1 महीने में 163% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली स्मॉल कैप कंपनी ओसिया हाइपर रिटेल (Osia Hyper Retail Limited) के शेयरों में आज 5% का लोअर सर्किट लगा है। इससे पहले पिछले 5 कारोबारी दिन से स्टॉक में 5-5% का अपर सर्किट लग रहा था।

एनएसई पर लिस्ट यह शेयर आज 33.08 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था जो अब अपने इंट्राडे लो 31.27 रुपये पर पहुंच गया है और यही इसका मौजूदा शेयर प्राइस भी है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

क्यों आई यह गिरावट?

इस गिरावट के पीछे की वजह कंपनी द्वारा दी गई वह जानकारी है जिसके कंपनी ने बीते बुधवार की रात को जारी किया था। 
अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि: 

1. Elitecon International Limited (EIL) ने निवेश का इरादा वापस ले लिया। 3 सितंबर 2025 को EIL ने एक चिट्ठी भेजकर यह बताया कि वह 4,54,54,545 इक्विटी शेयर जो कि ₹99.99 करोड़ के थे, लेने का इरादा वापस ले रही है।

2. इसके अलावा, 16 सितंबर 2025 को एक और चिट्ठी भेजकर EIL ने बताया कि वह ₹22 प्रति वॉरंट की कीमत पर 5,45,45,454 कन्वर्टिबल वॉरंट्स (₹119.99 करोड़ के) भी नहीं खरीदेगी।

3. EIL द्वारा किए जाने वाला कुल प्रस्तावित निवेश ₹219.99 करोड़ अब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) द्वारा किया जाएगा। ये निवेशक अब कंपनी द्वारा प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किए जाने वाले कन्वर्टिबल वॉरंट्स में हिस्सा लेंगे।

4. कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के NEAPS पोर्टल पर जो 4,54,54,545 इक्विटी शेयर (प्रत्येक की फेस वैल्यू ₹1) को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी करने के लिए ₹99.99 करोड़ की लिस्टिंग की जो अर्जी दी थी, उसे अब वापस ले लिया है।

5. कंपनी ने कन्वर्टिबल वॉरंट्स (Warrants) के प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने की सीमा को ₹350 करोड़ से बढ़ाकर ₹449.99 करोड़ करने का फैसला किया है।

Osia Hyper Retail Share Price History

कंपनी का शेयर पिछले 5 दिन में करीब 10 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि पिछले 1 महीने में शेयर ने 163 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में स्टॉक 28 प्रतिशत चढ़ा है। 
इसके अलावा पिछले 1 साल में शेयर 28 प्रतिशत गिरा है तो वहीं पिछले 5 साल में 150 प्रतिशत चढ़ा है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।