हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल
नंदन डेनिम के शेयर में 8% से ज्यादा तेजी आई है। कंपनी ने विंड और सोलर पावर प्रोजेक्ट में 6.1% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इस डील से कंपनी को सस्ती बिजली मिलेगी, जिससे उत्पादन लागत घटेगी और लंबे समय में मुनाफे व ऑपरेशनल दक्षता में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

Penny Stock: सोमवार को शेयर बाजार में जारी ठीक-ठाक कारोबार के बीच टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी, नंदन डेनिम लिमिटेड (Nandan Denim Ltd) के स्टॉक में आज 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।
सुबह 10:54 बजे तक स्टॉक बीएसई और एनएसई पर 8.55% या 0.23 रुपये की तेजी के साथ 2.92 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 17 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि कंपनी Opera Vayu (Narmada) Private Limited और Shivman Wind Energy Private Limited के साथ एक शेयर ट्रांसफर और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट करेगी।
इसके तहत कंपनी इस SPV में 6.1% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसकी लागत करीब ₹4 करोड़ होगी। यह निवेश ग्रुप कैप्टिव पावर मॉडल के तहत किया जा रहा है, जिससे कंपनी अपने Bareja प्लांट के लिए सस्ती दर पर विंड और सोलर बिजली ले सकेगी।
इस प्रोजेक्ट से कंपनी को कुल 23.1 MW विंड और 25 MW सोलर क्षमता वाले प्लांट में से 4.3 MW बिजली मिलेगी। साथ ही, कंपनी को ₹1.90 करोड़ की बैंक गारंटी भी देनी होगी। यह व्यवस्था 25 साल तक सस्ती और स्थिर दर पर बिजली उपलब्ध कराएगी, जिससे बिजली खर्च कम होगा और कंपनी की लागत घटेगी। यह SPV 2022 में बना था और गुजरात में विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
Nandan Denim Q3FY26 Results
Q3FY26 में कंपनी ने ₹499.53 करोड़ का रेवेन्यू और ₹2.97 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के ₹784.69 करोड़ रेवेन्यू और ₹6.58 करोड़ नेट प्रॉफिट की तुलना में कम है।
वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹2,331.89 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹2,498.03 करोड़ था। हालांकि, इस दौरान नेट प्रॉफिट 3.4% बढ़कर ₹23.62 करोड़ हो गया।
ये आंकड़े FY25 के एनुअल नतीजों के बाद आए हैं, जिसमें कंपनी की नेट सेल्स ₹3,546.68 करोड़ तक पहुंच गई थी, जो FY24 के मुकाबले 76% अधिक थी। वहीं, पूरे साल का नेट प्रॉफिट ₹33.48 करोड़ रहा।

