scorecardresearch

Akshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने का क्या है आज शुभ मुहूर्त? जानिए ऑनलाइन सोना खरीदने के क्या हैं ऑप्शन

आज के दिन सोना खरीदने, निवेश शुरू करने और नए काम की शुरुआत करने की परंपरा है। इसी वजह से ज्वेलरी बाजार और ऑनलाइन गोल्ड प्लेटफॉर्म्स पर भारी भीड़ रहती है।

Advertisement

Akshaya Tritiya 2026: आज अक्षय तृतीया है और इसे एक बेहद शुभ दिन माना जाता है। आज के दिन को समृद्धि, धन और नए शुरुआत से जोड़ा जाता है। इस दिन सोना खरीदने, निवेश शुरू करने और नए काम की शुरुआत करने की परंपरा है। इसी वजह से ज्वेलरी बाजार और ऑनलाइन गोल्ड प्लेटफॉर्म्स पर भारी भीड़ रहती है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कब है सोना खरीदने का शुभ समय?

आजतक के रिपोर्ट के मुताबिक सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल को सुबह 10:49 मिनट के बाद पूरे दिन है। इसके अलावा 20 अप्रैल को सुबह 5:51 बजकर सुबह 7:27 मिनट तक भी शुभ समय है।

हालांकि, अक्षय तृतीया को 'सर्व सिद्ध मुहूर्त' माना जाता है, यानी इस दिन किसी खास समय का इंतजार जरूरी नहीं होता। पूरे दिन में किसी भी समय खरीदारी शुभ मानी जाती है।

क्यों खरीदा जाता है सोना?

‘अक्षय’ का मतलब होता है जो कभी खत्म न हो। इसी वजह से इस दिन सोना खरीदना स्थायी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भारतीय घरों में सोना सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि निवेश और सुरक्षा का माध्यम भी है। यह देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है, शादी-ब्याह में काम आता है और लंबे समय के लिए संपत्ति के रूप में रखा जाता है।

ऑनलाइन खरीदारी का बढ़ता ट्रेंड

अब लोग सिर्फ ज्वेलरी शॉप तक सीमित नहीं हैं। डिजिटल विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें शामिल हैं:

  • डिजिटल गोल्ड
  • गोल्ड ETF
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (जब उपलब्ध हों)
  • ई-कॉमर्स ज्वेलरी प्लेटफॉर्म
  • बैंक या रिटेलर से गोल्ड कॉइन और बार

सोने के अलावा क्या करें इस दिन?

अक्षय तृतीया सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है। इस दिन लोग कई शुभ काम भी करते हैं:

  • लक्ष्मी और विष्णु पूजा
  • दान-पुण्य (खाना, कपड़े आदि)
  • नया बिजनेस या निवेश शुरू करना
  • प्रॉपर्टी या वाहन खरीदना
  • पढ़ाई या नया कोर्स शुरू करना

कुल मिलाकर, अक्षय तृतीया 2026 सिर्फ सोना खरीदने का दिन नहीं, बल्कि वित्तीय और व्यक्तिगत नई शुरुआत के लिए एक मजबूत अवसर है।