scorecardresearch

स्मॉल कैप कंपनी ने Bonus Share का किया एलान, Q2 के मुनाफे में बंपर उछाल

मेटल सेक्टर के स्मॉल कैप शेयर Raghav Productivity Enhancers Ltd के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से बड़ा एलान किया गया है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर की सिफारिश की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 15 नवंबर 2024 तय की गई है।

Advertisement

मेटल सेक्टर के स्मॉल कैप शेयर  Raghav Productivity Enhancers Ltd के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से बड़ा एलान किया गया है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर की सिफारिश की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 15 नवंबर 2024 तय की गई है। 

राघव प्रोडक्टिविटी के एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक 18 अक्टूबर, 2024 को कंपनी के सदस्यों को 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी दे दी है यानि 15 नवंबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट के मुताबिक 10 रुपये के प्रत्येक मौजूदा शेयर पर 10 रुपये के 1 बोनस शेयर होगा। यह शेयरधारकों की पोस्टल बैलट के जरिए मंजूरी के अधीन है।

advertisement

Raghav Productivity Enhancers Ltd के शेयर

Raghav Productivity Enhancers Ltd के शेयरों ने लगातार दो दिन 52 वीक हाई के उच्चतम स्तर को छुआ। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2903 करोड़ रुपये है। राघव प्रोडक्टिविटी के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 111% का रिटर्न दिया है।

कंपनी के Q2 रिजल्ट्स को देखें तो ऑपरेशन्स से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4950.07 करोड़ रुपये का एलान किया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 3255 करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 की तिमाही के लिए कुल खर्च 3817 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2023 में यह 2390 करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 की तिमाही के लिए कंपनी का EPS 3.81 रुपये रहा, जो सितंबर 2023 की तिमाही में 2.76 रुपये था। पिछले साल के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 37.81% की बढ़ोतरी हुई है।

राघव प्रोडक्टिविटी के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 40% का रिटर्न, पिछले 1 सालष में 96% की बढ़ोतरी और पिछले 2 सालों में 308% का उछाल देखा है। पिछले 5 सालों में राघव प्रोडक्टिविटी के शेयरों में 2081% का फायदा हुआ है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।