scorecardresearch

भारत सरकार इस Multibagger Defence PSU में बेच रही हिस्सेदारी! 6% लुढ़क गया पीएसयू स्टॉक

स्टॉक का आज इंट्राडे लो 2550.90 रुपये है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 9:39 बजे तक 82,993 इक्विटी शेयरों का ट्रेड हुआ है। जानिए क्यों है शेयर में गिरावट

Advertisement

Mazagon Dock Share Price: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन डिफेंस पीएसयू स्टॉक Mazagon Dock Shipbuilders Ltd के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पीएसयू स्टॉक आज 6% से ज्यादा टूटकर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का आज इंट्राडे लो 2550.90 रुपये है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 9:39 बजे तक 82,993 इक्विटी शेयरों का ट्रेड हुआ है।

advertisement

क्यों गिर रहा है पीएसयू स्टॉक?

दरअसल कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए भारत सरकार कंपनी की 4.83 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रति शेयर 2,525 रुपये के फ्लोर प्राइस के हिसाब से बेच रही है। 

शुरुआत में सरकार 2.83% या 1,14,10,366 इक्विटी शेयर बेचेगी और ओवर सब्सक्रिप्शन के स्थिति में सरकार अन्य 2% या 80,67,600 इक्विटी शेयर बेचेगी। 

नॉन रिटेल निवेशक आज यानी 4 अप्रैल से इस ओएफएस को सब्सक्राइब कर सकते हैं वहीं रिटेल निवेशक इस ओएफएस को सोमवार 7 अप्रैल से सब्सक्राइब कर पाएंगे।

कर्मचारियों के लिए अगल से है कोटा

Mazagon Dock ने अपने फाइलिंग में बताया कि 4.83% के अलावा अतिरिक्त 0.26% या 50,000 इक्विटी शेयर OFS के जरिए पेश किए जाएंगे जो सिर्फ कंपनी के कर्मचारियों के लिए होगा। कंपनी ने बताया कि पात्र शेयरधारक 500,000 रुपये तक के इक्विटी शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

 Mazagon Dock Share Price

सुबह 10:04 बजे तक शेयर एनएसई पर 6.64% या 181.70 टूटकर 2,555.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है तो  वहीं बीएसई पर स्टॉक 6.55% या 179.20 रुपये गिरकर 2556.25 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 

Mazagon Dock Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 3 प्रतिशत से अधिक गिरा है। वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 17 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 13 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 24 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 131 प्रतिशत से अधिक, पिछले 2 साल में 675 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 साल में 1778 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।