
Mankind Pharma के शेयरों की आज शानदार लिस्टिंग हुई है
Mankind Pharma शेयरों की आज शानदार लिस्टिंग हुई है, घरेलू बिक्री के आधार पर मैनकाइंड फार्मा भारत की चौथी सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी है, कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट्स जैनरिक हैं। कंपनी की 90 प्रतिशत से ऊपर की सेल्स भारत से ही आती हैं।

Mankind Pharma IPO: फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma Ltd.) के शेयरों की आज शानदार लिस्टिंग हुई है, BSE, NSE पर शेयर 1,080 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले ये 20.37% यानी 220 रुपये प्रीमियम के साथ 1,300 रुपये पर लिस्ट हुआ। ग्रे मार्केट में पहले से ही इस आईपीओ का अच्छा खास प्रीमियम चल रहा था।
Also Read: भारतीय रूपये से क्यों बिदक गया रूस ?
कंपनी का इश्यू 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें QIBs का हिस्सा 49.16 गुना भरा था, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 3.80 गुना और रिटेल हिस्सा 92% भरा था। कंपनी का इश्यू साइज 4,326 करोड़ रुपये है, ये इश्यू 25 अप्रैल को खुला था और 27 अप्रैल को बंद हुआ था।

घरेलू बिक्री के आधार पर मैनकाइंड फार्मा भारत की चौथी सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी है, और सेल्स वॉल्यूम के हिसाब से ये देश की तीसरी सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी है। कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट्स जैनरिक हैं।
Also Read: Nitin Kamath ने अपने ससुर को लेकर क्या किया ट्वीट, झकझोर देगी ये कहानी
कंपनी के पास करीब 35 ब्रॉन्ड्स हैं। कंपनी की 90 प्रतिशत से ऊपर की सेल्स भारत से ही आती हैं। कंपनी 21 देशों में कंपनी अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। कंपनी भारत के अलावा US, लैटिन अमेरिका, साउथईस्ट एशिया, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट में भी दवाई सप्लाई करती हैं।
कंपनी के पास पूरे भारत में 25 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी है ।

