scorecardresearch

Manba Finance IPO: आज से खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट में मच रहा है धमाल!

अगर आप भी IPO में पैसा लगाकर कमाई का मौका ढूंढ रहे हैं तो ये आपके ये IPO आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Manba Finance निवेशकों के लिए 23 सितंबर यानि आज से खुल गया है और ग्रे मार्केट में इस IPO को बंपर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Advertisement
UPCOMING IPO
UPCOMING IPO

अगर आप भी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानि IPO में पैसा लगाकर कमाई का मौका ढूंढ रहे हैं तो ये आपके ये IPO आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Manba Finance निवेशकों के लिए 23 सितंबर यानि आज से खुल गया है और ग्रे मार्केट में इस IPO को बंपर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

advertisement

प्राइस बैंड
23 सितंबर को Manba Finance का IPO खुल रहा है। इस इश्‍यू के शेयरों के लिए आप 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 30 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। IPO के लिए 114-120 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। मनबा फाइनेंस का आईपीओ पूरी तरह 1.26 करोड़ फ्रैश इश्यू होगा, इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। 

बिजनेस मॉडल
कंपनी का नाम Manba Finance है, जो NBFC के बिजनेस से जुड़ी हुई है। ऑटो लोन, सेकेंड हैंड कारों के लिए लोन, छोटे बिजनेस के लिए लोन, पर्सनल लोन जैसे वित्तीय सेवाएं कंपनी देती है। मौजूदा वक्त में देश के 6 राज्यों के 66 लोकेशन पर कंपनी ऑपरेशनल है। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल है।

AUM
कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹936 करोड़ हो गया। वहीं वित्त वर्ष 2022 में ₹495 करोड़ रहा, जो 37.5% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ दर (CAGR) को दिखाता है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 89.5% बढ़कर ₹31.41 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल ये ₹16.58 करोड़ था, जबकि रेवेन्यू 44% बढ़कर ₹191.58 करोड़ हो गया। 

प्रमोटर्स की हिस्सेदारी
महाराष्ट्र स्थित मनबा फाइनेंस में प्रमोटर्स की मौजूदा 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी फंडा का इस्तेमाल भविष्य में पूंजी जरूरतों को पूरा करने, कर्ज देने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगा।

किसके लिए कितने शेयर?
शेयर अलॉटमेंट में 50% योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 35% खुदरा निवेशकों के लिए और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 125 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं। अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन किया जा सकता है। 

ग्रे मार्केट में धमाका!
मनबा फाइनेंस शेयर ग्रे मार्केट में 50 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इस IPO में कम से कम 15000 रुपये निवेश करने होंगे। GMP को देखते हुए IPO का निवेश बढकर 22500 रुपये हो सकता है। यानि 7500 रुपये लिस्टिंग गेन्स होने की उम्‍मीद है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।