scorecardresearch

Q2 नतीजों में हुई बड़ी चूक को कंपनी ने सुधारा, सितंबर तिमाही में ₹718 करोड़ रेवेन्यू - शेयर में हलचल

लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज के शेयर पर आज निवेशकों की नजर है। दरअसल, कंपनी ने वित्तीय नतीजों में टाइपिंग की गलतियां सामने आने के बाद संशोधित आंकड़े जारी किए हैं। नए नतीजों में कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे की तस्वीर सामने आई है।

Advertisement

लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Lords Mark Industries Ltd) ने बीते शनिवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में वित्तीय नतीजों में हुई कुछ गलतियों के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद से स्टॉक आज निवेशकों के रडार पर है। दोपहर 12:44 बजे तक कंपनी का शेयर 3.18% या 2.59 रुपये गिरकर 78.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके वित्तीय नतीजों में कुछ अनजाने टाइपिंग की गलतियां सामने आई थीं, इसके चलते बैलेंस शीट में गलती से पहली छमाही (Half Year) के आंकड़े अपलोड हो गए थे, जबकि उसमें दूसरी तिमाही (Q2) के अलग-अलग आंकड़े होने चाहिए थे।

अब कंपनी ने इन गलतियों को सुधारते हुए दूसरी तिमाही और पहली छमाही के संशोधित अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे दोबारा जमा किए हैं।

स्टैंडअलोन वित्तीय प्रदर्शन 

कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 655.31 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का EBITDA 124.29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिसका EBITDA मार्जिन 18.97% रहा। वहीं, कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 108.65 करोड़ रुपये रहा, जिसका मार्जिन 16.58% दर्ज किया गया। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 79.56 करोड़ रुपये रहा और PAT मार्जिन 12.14% पर पहुंच गया।


कंसोलिडेटेड वित्तीय प्रदर्शन

कंसोलिडेटेड आधार पर 30 सितंबर 2026 तक कंपनी का रेवेन्यू 718.77 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 131.51 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिसका मार्जिन 18.30% रहा। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 112.54 करोड़ रुपये रहा और इसका मार्जिन 15.66% दर्ज किया गया। इसके अलावा, कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 82.01 करोड़ रुपये रहा, जबकि PAT मार्जिन 11.41% पर रहा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।