scorecardresearch

इस हफ्ते IPO की बारिश! 7 कंपनियां जुटाएंगी ₹4900 करोड़; चेक करें लॉट साइज, प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल

पिछले कुछ महीनों से IPO मार्केट में लगातार हलचल बनी हुई है। Jefferies के Head of Equity Strategy Christopher Wood ने Business Today TV से बातचीत में भारत के मजबूत स्मॉल और मिडकैप सेगमेंट का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस सेगमेंट में निवेशकों के लिए कई दिलचस्प कंपनियां और थीम मौजूद हैं, हालांकि लगातार नई सप्लाई इंडेक्स पर दबाव डाल रही है।

Advertisement
AI Generated Image

आज यानी 21 सितंबर से शुरू हुआ हफ्ता प्राइमरी मार्केट निवेशकों के लिए काफी व्यस्त होने जा रहा है। इस दौरान 7 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे जहां कंपनियां कुल मिलकर 4,900 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाएंगी। इसके अलावा National Stock Exchange of India (NSE), Hero Motors समेत 6 कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है।

advertisement

पिछले कुछ महीनों से IPO मार्केट में लगातार हलचल बनी हुई है। Jefferies के Head of Equity Strategy Christopher Wood ने Business Today TV से बातचीत में भारत के मजबूत स्मॉल और मिडकैप सेगमेंट का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस सेगमेंट में निवेशकों के लिए कई दिलचस्प कंपनियां और थीम मौजूद हैं, हालांकि लगातार नई सप्लाई इंडेक्स पर दबाव डाल रही है।

1. Varmora Granito IPO: 708 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Varmora Granito का IPO 22 सितंबर को खुलेगा और 24 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 708 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी सिरेमिक और विट्रिफाइड टाइल्स के निर्माण और मार्केटिंग के कारोबार में है।

IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 140-148 रुपये तय किया गया है। इसका लॉट साइज 101 शेयरों का है। 

2. Elevate Campuses IPO: 2,100 करोड़ रुपये का इश्यू

Elevate Campuses का IPO 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर तक चलेगा। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा IPO है। कंपनी इश्यू से 2,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

Elevate Campuses एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में है। कंपनी उच्च शिक्षा संस्थानों के कैंपस पर स्टूडेंट एकॉमोडेशन को ओन, ऑपरेट और मैनेज करती है। इसके अलावा K-12 स्कूल एसेट्स का भी कारोबार है। कंपनी ने IPO के लिए 343-362 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 41 शेयरों की होगी।

3. ArMee Infotech IPO: 300 करोड़ रुपये का इश्यू

ArMee Infotech का IPO भी 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। IT इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस और मैनेज्ड सर्विसेज देने वाली यह कंपनी IPO के जरिए 300 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 350-375 रुपये रखा है। इसका लॉट साइज 40 शेयरों का है।

4. Swastika Infra IPO: 161 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

Swastika Infra का IPO 23 सितंबर से 25 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी इस इश्यू से 161 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

Swastika Infra EPC सॉल्यूशंस कारोबार में है और पावर ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस करती है। IPO का प्राइस बैंड 175-185 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों के लिए लॉट साइज 81 शेयरों का है।

advertisement

5. Adroit Industries IPO: 151 करोड़ रुपये का इश्यू

Adroit Industries (India) भी 23 सितंबर को अपना IPO लॉन्च करेगी। इश्यू 25 सितंबर तक खुला रहेगा और कंपनी इसके जरिए 151 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

कंपनी प्रोपेलर शाफ्ट और टॉर्क-ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स का निर्माण और सप्लाई करती है। IPO का प्राइस बैंड 126-134 रुपये प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 111 शेयरों का है।

6. A-One Steels India IPO: 405 करोड़ रुपये का लक्ष्य

A-One Steels India का IPO 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इश्यू के जरिए 405 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

IPO में शेयर 385-405 रुपये के प्राइस बैंड में पेश किए जाएंगे। रिटेल निवेशकों के लिए इसका ऑफर का लॉट साइज 37 शेयरों का है।

7. Moneyview IPO: 1,092 करोड़ रुपये का इश्यू

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Moneyview का IPO 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इश्यू का आकार 1,092 करोड़ रुपये रखा है।

advertisement

Moneyview के शेयर 32-34 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में ऑफर किए जाएंगे। इस आईपीओ का लॉट साइज 441 शेयरों का है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।