Interarch Building Product का IPO 19 अगस्त को खुलेगा, 21 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

Interarch Building Product Limited का IPO 19 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 21 अगस्त तक IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 26 अगस्त को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹600.29 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹200 करोड़ के 2,222,222 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹400.29 करोड़ के 4,447,630 शेयर बेच रहे हैं।
Also Read: Godrej Industries का मुनाफा 81% बढ़ा, एक साल में 79.39% चढ़ा शेयर
मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इंटरआर्च बिल्डिंग प्रोडक्ट्स ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹850-₹900 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 16 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹900 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 208 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹187,200 इन्वेस्ट करने होंगे।
इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।
