Infosys Share: तिमाही नतीजे के बाद धड़ाम हुआ शेयर, गिरावट का न्यूयॉर्क से कनेक्शन
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे। कंपनी के नतीजे का सीधा असर शेयरों पर देखने को मिला है। आज सुबह कंपनी के शेयर 5 फीसदी गिरकर खुले हैं।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे। कंपनी के नतीजे का सीधा असर शेयरों पर देखने को मिला है। आज सुबह कंपनी के शेयर 5 फीसदी गिरकर खुले हैं।
सुबह 10.18 बजे इन्फोसिस के शेयर (Infosys Share Price) 5.39 फीसदी गिरकर 1,824.55 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शेयर की गिरावट का कनेक्शन न्यूयॉर् से भी है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर लिस्टेड इन्फोसिस का अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (ADR) में तेज गिरावट आई है। कंपनी का ADR 5.77 प्रतिशत गिरकर 21.57 डॉलर पर बंद हुआ। इन्फोसिस के शेयर में एक महीने में 2 फीसदी गिरे हैं। हालांकि, एक साल में शेयर 20 फीसदी चढ़े हैं।
कैसा रहा कंपनी का तिमाही नतीजा? (Infosys Q3 Result)
नेट प्रॉफिट: दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6806 करोड़ रुपये था। पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6506 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि एक साल में कंपनी का मुनाफा 4.6 फीसदी बढ़ा है।
नेट इनकम: चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इन्फोसिस की इनकम 41764 करोड़ रुपये रही। यह सितंबर तिमाही में 8,649 करोड़ रुपये था।
EBITDA: EBITDA मार्जिन दिसंबर तिमाही 21.1 फीसदी से बढ़कर 21.3 फीसदी हो गया है।
क्या है ब्रोकरेज की राय (Infosys Share Price Target)
इन्फोसिस के शेयर को लेकर कई ब्रोकरेज फर्म ने अपनी राय व्यक्त की है। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने शेयर टारगटे को 2,330 रुपये कर दिया है और रेटिंग "आउटपरफॉर्म" बनाए रखी। वहीं, मॉर्गन स्टेनली ने शेयर को "ओवरवेट" रेटिंग दी और टारगेट प्राइस को 2,150 रुपया कर दिया।
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इन्फोसिस शेयर प्राइस टारगेट को 2,250 रुपया और निवेशकों को खरीदने की सलाह दी। जेफरीज ने कहा कि कंपनी की इनकम में 2 से 3 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा कंपनी के शेयर 11 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
