scorecardresearch

Jio IPO Allotment: BSE, NSE और Kfin Tech का DIRCET LINK; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

आप BSE, NSE और रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd के डायरेक्ट लिंक से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको इन तीनों ही प्लेटफॉर्म का DIRECT LINK मिल जाएगा जहां आप अपना सिर्फ PAN कार्ड का नंबर डालकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

Advertisement
AI Generated Image

Jio IPO Allotment Status: शेयर बाजार में आज सभी की नजर Jio Platforms Ltd के आईपीओ के अलॉटमेंट पर है। आप BSE, NSE और रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd के डायरेक्ट लिंक से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको इन तीनों ही प्लेटफॉर्म का DIRECT LINK मिल जाएगा जहां आप अपना सिर्फ PAN कार्ड का नंबर डालकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026 को NSE और BSE पर होने की संभावना है।

advertisement

BSE का DIRECT LINK

  • सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक करें https://www.bseindia.com/investors/appli_check
  • इसके बाद Issue Type में Equity पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कंपनी का नाम Jio Platforms Ltd का नाम चुनें।
  • इसके बाद Application No. या PAN No. के डालकर Captcha दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

NSE का DIRECT LINK

  • सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक करें https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • इसके बाद आपको कंपनी का Symbol यानी JPL को चुनें।
  • इसके बाद PAN No. या Application No. के डालकर Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

Kfin Technologies Ltd का DIRECT LINK

  • सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक करें https://ipostatus.kfintech.com/
  • इसके बाद Select IPO में जाकर Jio Platforms को चुनें। ध्यान दें की कंपनी का नाम तभी दिखेगा जब अलॉटमेंट का समय होगा।
  • इसके बाद आप PAN पर क्लिक करें और अपना पैन कार्ड नंबर डालकर Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

Jio Platforms IPO के बारे में

जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था। इसके तहत कंपनी ने 27 करोड़ नए शेयर जारी किए थे। इस आईपीओ के लिए बोली 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक लगाई गई थी।

आईपीओ के लिए प्रति शेयर इश्यू प्राइस ₹1,119 तय किया गया है। एक लॉट में 12 शेयर हैं, यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹13,428 निवेश करने थे। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।