scorecardresearch

Hexaware Technologies IPO: निवेश से पहलें रूकें! यहां जानें ग्रे मार्केट से कैसे मिल रहा रिस्पांस?

Hexaware Technologies IPO: आज से आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hexaware Technologies का आईपीओ आम निवेशकों के लिए खुल गया है। यह आईपीओ 14 फरवरी 2025 तक ओपन है। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश का सोच रहे हैं तो आपको एक बार इसका GMP देख लेना चाहिए।

Advertisement

Hexaware Technologies IPO: स्टॉक मार्केट में आईपीओ का सिलसिला जारी है। आज निवेश के लिए आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hexaware Technologies का आईपीओ ओपन हो गया है। इस आईपीओ को 14 फरवरी 2025 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश का सोच रहे है तो आपको एक बार जीएमपी (Hexaware Technologies IPO GMP) जरूर चेक करना चाहिए। 

advertisement

ग्रे मार्केट से कैसा मिला रिस्पांस (Hexaware Technologies IPO GMP)

आईपीओ ओपन होने से पहले ग्रे मार्केट में Hexaware Technologies IPO को काफ अच्छा रिस्पांस मिला था। लेकिन, अब ग्रे मार्केट में यह आईपीओ काफी सुस्त पड़ गया। Grey Market की अलग वेबसाइट के अनुसार Hexaware Technologies का जीएमपी काफी साधारण है। आज आईपीओ का जीएमपी फ्लैट शो कर रहा है। लेटेस्ट जीएमपी 0.28 फीसदी प्रीमियम शो कर रहा है। इसका मतलब है कि आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 708 रुपये के मुकाबले स्टॉक की लिस्टिंग 710 रुपये होने की संभावना है। आपको बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम हमेशा सही संकेत नहीं देता है। यह केवल लिस्टिंग को लेकर संभावना जताता है। 

कैसा मिला रिस्पांस? (Hexaware Technologies IPO Subscription Status Day 1)

Hexaware Technologies IPO को उम्मीद से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है।  एनसई डेटा के अनुसार, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ के IPO को आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन दोपहर 1:35 बजे तक 0.1 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ के बारे में (About Hexaware Technologies IPO)

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ आईटी सेक्टर के बड़े आईपीओ में से एक है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 674-708 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है। आईपीओ के लॉट साइज 21 स्टॉक का है। इस आईपीओ में निवेशक को कम से कम 14,868 रुपये का निवेश करना होगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।