Hexaware Technologies IPO : सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन! क्या है लेटेस्ट GMP का इशारा? | Allotment Date, Price Band
Hexaware Technologies IPO Day 2: रिटेल निवेशक इस मेनबोर्ड आईपीओ में सिर्फ 14,154 रुपये से निवेश कर सकते हैं। कंपनी का यह आईपीओ 8,750 करोड़ रुपये का है और यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस ऑफर में क्यो ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

Hexaware Technologies IPO : ग्लोबल डिजिटल और टेक सर्विस कंपनी Hexaware Technologies Limited के IPO को सब्सक्राइब करने के आज दूसरा दिन है।
रिटेल निवेशक इस मेनबोर्ड आईपीओ में सिर्फ 14,154 रुपये से निवेश कर सकते हैं। कंपनी का यह आईपीओ 8,750 करोड़ रुपये का है और यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस ऑफर में क्यो ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।
कंपनी ने फ्रेश इश्यू के जरिए 12.36 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं। जानिए कितना है इसका लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में और क्या है अन्य आईपीओ डिटेल?
Hexaware Technologies IPO Dates
यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 फरवरी को खुला था जो 14 फरवरी 2025 को बंद होगा।
Hexaware Technologies IPO Price Band
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 674-708 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
Hexaware Technologies IPO Lot Size
कंपनी ने आईपीओ के लिए 21 शेयरों का एक लॉट तय किया है। इस हिसाब से निवेशकों को न्यूनतम 14,154 रुपये का निवेश करना होगा।
Hexaware Technologies IPO Allotment Date
इस आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार 17 फरवरी को हो सकता है।
Hexaware Technologies IPO Registrar
Kfin Technologies Limited इस आईपीओ का रजिस्ट्रार है।
Hexaware Technologies IPO Latest GMP
ग्रे मार्केट प्रीमियम को ट्रैक करने वाली विभिन्न वेबसाइटों के मुताबिक इस आईपीओ का आज का जीएमपी 3 रुपये है। इस हिसाब से BSE और NSE पर शेयर की लिस्टिंग 0.42% के प्रीमियम के साथ 711 रुपये पर हो सकता है।
किसने कितना किया सब्सक्राइब?
आज दोपहर 12 बजे तक Qualified Institutional Buyer (QIB) ने 0.04 गुना, Non Institutional Investors (NII) ने 0.02 गुना, Retail Individual Investor (RII) ने 0.05 गुना और Employees ने 0.13 गुना सब्सक्राइब किया है।
Hexaware Technologies को जानिए
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की स्थापना 1992 में हुई थी। कंपनी इनोवेटिव सॉल्यूशन बनाने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके डिजिटल और टेक सर्विस के साथ दुनिया भर के बिजनेस की मदद करती है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
