NHAI से मिला करोड़ों रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट! गिरते बाजार में हरे निशान पर ट्रेड कर रहा ये स्मॉल कैप स्टॉक
680.53 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल कैप कंपनी का शेयर आज बाजार में गिरावट के बीच हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। इस तेजी की वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है।

In Short
- Hazoor Multi Projects को NHAI से ₹27.15 करोड़ का टोल कलेक्शन कॉन्ट्रैक्ट मिला।
- कर्नाटक के NH-48 पर Chowlaggere टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन और मेंटेनेंस का काम मिला।
- ऑर्डर की खबर के बाद गिरते बाजार में भी कंपनी का शेयर हरे निशान में कारोबार करता दिखा।
Stock in Focus: 680.53 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का शेयर आज बाजार में गिरावट के बीच हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। इस तेजी की वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है।
बीते गुरुवार को कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को कर्नाटक में NH-48 के हसन से मरनाहल्ली सेक्शन पर स्थित Chowlaggere टोल प्लाजा पर यूजर फीस (टोल) कलेक्शन का काम सौंपा गया है।
यह काम ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी को टोल प्लाजा के पास बने टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिसमें जरूरी उपभोग सामग्री की व्यवस्था शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत करीब 27.15 करोड़ रुपये है।
Hazoor Multi Projects Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:25 बजे तक 0.49% या 0.14 रुपये चढ़कर 28.94 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
हाल ही में टाटा स्टील से भी मिला था बड़ा ऑर्डर
कंपनी को हाल ही में Tata Steel Limited से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट TSSIJ, बिलेइपाड़ा (जोडा) में कर्मचारियों के लिए OPR और NOPR कॉलोनी के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और पूरी तरह तैयार करके सौंपने से जुड़ा है।
इसमें G+9 मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक्स बनाए जाएंगे, जिनमें सिविल, आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, सैनिटरी, फायर फाइटिंग, वॉटरप्रूफिंग, पानी के टैंक, एरिया डेवलपमेंट और ऑटोमेटेड लिफ्ट जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी।
इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 900 वर्गफुट के 288 NOPR फ्लैट और लगभग 1,100 वर्गफुट के 72 OPR फ्लैट बनाए जाएंगे। पूरे काम को टाटा स्टील द्वारा तय स्टैंडर्ड और दायरे के अनुसार पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹182.95 करोड़ (GST अतिरिक्त) है और इसे 24 महीनों के अंदर पूरा किया जाएगा।

