यह एनबीएफसी कंपनी बना रही है नया AI प्लेटफॉर्म! रडार पर ₹15 से कम वाला ये शेयर
दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी "बड़े भाईसाब (Bade BhaiSab)" नाम से एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।

Stock in Focus: बुधवार की गिरावट के बाद आज गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। इस बीच आज स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (Golden Legand Leasing & finance Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है।
दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी "बड़े भाईसाब (Bade BhaiSab)" नाम से एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। यह प्लेटफॉर्म उन लोगों की मदद के लिए बनाया जा रहा है जो कर्ज (Debt) से जुड़ी वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
यूजर की सहमति से उसकी वित्तीय जानकारी का विश्लेषण कर यह प्लेटफॉर्म पर्सनलाइज्ड डेट रिजॉल्यूशन प्लान, टेक्नोलॉजी आधारित टूल्स और फाइनेंशियल काउंसलिंग उपलब्ध कराएगा, ताकि लोग अपनी देनदारियों को बेहतर तरीके से संभाल सकें।
कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म उसके डिजिटल लेंडिंग बिजनेस को और मजबूत करेगा, जिम्मेदार उधारी (Responsible Borrowing) को बढ़ावा देगा और ग्राहकों की भागीदारी बढ़ाने में मदद करेगा। फिलहाल प्लेटफॉर्म का डेवलपमेंट तय योजना के मुताबिक चल रहा है और पूरी तरह तैयार होने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।
Golden Legand Leasing Share Price
कंपनी का शेयर आज दोपहर 1 बजे तक बीएसई पर 1.19% या 0.11 रुपये गिरकर 9.16 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने हाल ही में दी थी बड़ी जानकारी
दरअसल कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली (Wholly Owned Subsidiary) कंपनी गुल्लाककार्ट प्राइवेट लिमिटेड का सफलतापूर्वक गठन कर लिया है।
कंपनी ने कहा कि यह कदम उसके डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज इकोसिस्टम को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी आधारित लेंडिंग (डिजिटल कर्ज) कारोबार का विस्तार करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। नई सहायक कंपनी का उद्देश्य कंपनी के डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करना है।
इसके तहत कंपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस से जुड़ा कारोबार करेगी और इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करेगी। फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित PPI प्लेटफॉर्म कंपनी के मौजूदा लेंडिंग बिजनेस के साथ मिलकर ग्राहकों को आसान डिजिटल पेमेंट की सुविधा देगा, जिससे ग्राहकों की सुविधा बढ़ेगी और कंपनी का टेक्नोलॉजी आधारित लेंडिंग इकोसिस्टम और मजबूत होगा।

