IT शेयरों से हटकर अब FMCG में कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने Marico, Dabur सहित इन शेयरों पर जताया भरोसा
आईटी शेयरों में कमजोरी के बीच अब FMCG सेक्टर में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। टेक्निकल एक्सपर्ट वैशाली पारेख ने Marico, Dabur सहित इन शेयरों पर भरोसा जताया है। जानिए इन शेयरों के संभावित टारगेट, सपोर्ट लेवल और खरीदारी की रणनीति।

आईटी शेयरों में लगातार दबाव और निफ्टी के सीमित दायरे में कारोबार के बीच अब FMCG सेक्टर बाजार में नई मजबूती दिखा रहा है। प्रभुदास लिल्लाधर (Prabhudas Lilladher) की टेक्निकल एनालिस्ट वैशाली पारेख ने बिजनेस टुडे के शो BTTV Pre Opening में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके रडार पर Marico, Dabur, Hindustan Unilever (HUL) और Britannia जैसे FMCG शेयर हैं।
Marico का सबसे ज्यादा भरोसा
वैशाली पारेख के अनुसार, FMCG सेक्टर में Marico सबसे मजबूत शेयर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह स्टॉक पहले से ही बाकी कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा था और अब इसमें बनी तेजी आगे भी जारी रह सकती है।
उनके मुताबिक, स्टॉक में बना ताजा बुलिश कैंडल पैटर्न शॉर्ट टर्म में 880 रुपये तक की संभावित चाल का संकेत देता है। उनका कहना है कि Marico फिलहाल मजबूत अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है।
Dabur, HUL और Britannia Share Price Target
वैशाली पारेख का कहना है कि अब केवल मारिको ही नहीं, बल्कि पूरा FMCG सेक्टर आकर्षक नजर आ रहा है। उन्होंने डाबर, ब्रिटानिया और HUL में भी नई तेजी के संकेत बताए।
डाबर पर उन्होंने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में करीब 5% की तेजी के बाद भी इसमें अवसर बने हुए हैं। उनके अनुसार, यदि शेयर 430 रुपये के आसपास आता है तो यह खरीदारी का मौका हो सकता है, जबकि ऊपर की ओर 460 से 470 रुपये तक का टारगेट देखा जा सकता है।
ब्रिटानिया को लेकर उनका मानना है कि स्टॉक का करेक्शन काफी हद तक पूरा हो चुका है और अब यह दोबारा मोमेंटम हासिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने 5,000 रुपये को पोजिशनल सपोर्ट बताया और 5,500, 5,650 और 5,800 रुपये तक की संभावित तेजी की बात कही।
HUL पर पारेख ने कहा कि स्टॉक में "हायर बॉटम फॉर्मेशन" बन रहा है, जो तकनीकी रूप से सकारात्मक संकेत है। उनके मुताबिक, 2,100 रुपये सपोर्ट का स्तर रहेगा, जबकि शुरुआती पोजिशनल टारगेट 2,350 रुपये है।

