scorecardresearch

Godfrey Phillips, Castrol, Symphony सहित ये स्टॉक्स आज कर रहे हैं Ex-Dividend ट्रेड - जानिए कितना होगा मुनाफा

Dividend Stocks Today: शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं। इनमें Godfrey Phillips India, Gland Pharma और Castrol India जैसे नाम शामिल हैं। कुछ कंपनियां निवेशकों को ₹33 प्रति शेयर तक डिविडेंड देंगी।

Advertisement
AI Generated Image

Dividend Stocks Today: शेयर बाजार में मंगलवार, 11 अगस्त को करीब एक दर्जन शेयर Ex-Dividend ट्रेड कर रहे हैं। इनमें Godfrey Phillips India, Gland Pharma, Castrol India और Symphony जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसके अलावा Chambal Fertilisers & Chemicals, Gateway Distriparks, Kirloskar Industries, Sudarshan Chemical Industries, Ratnamani Metals & Tubes और Tainwala Chemicals and Plastics (India) भी आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं।

advertisement

Godfrey Phillips का ₹33 डिविडेंड

Godfrey Phillips India के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने ₹33 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। आज ही इसका रिकॉर्ड डेट भी है। रिकॉर्ड डेट के अंत में कंपनी के रजिस्टर में जिन निवेशकों के नाम होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी 23 सितंबर को इसका पेमेंट करेगी।

Gland Pharma और Castrol India पर भी नजर

Gland Pharma के शेयर भी आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹20 प्रति शेयर के फाइनल इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। आज इसकी रिकॉर्ड डेट है, जबकि इसका पेमेंट 24 सितंबर को होगा।

Castrol India ने ₹6.25 प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी आज है और कंपनी 2 सितंबर को डिविडेंड का भुगतान करेगी।

इन कंपनियों के शेयर भी एक्स-डिविडेंड

Chambal Fertilisers & Chemicals ने ₹6 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। Kirloskar Industries ₹13 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी और इसका भुगतान 17 सितंबर को होगा।

Ratnamani Metals & Tubes ₹10, Sudarshan Chemical Industries ₹5, Kopran ₹3, Dhunseri Ventures ₹1.50 और Symphony ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित कर चुकी हैं।

Gateway Distriparks, E & E Enterprises, Kanoria Energy & Infrastructure, Standard Industries और Tainwala Chemicals and Plastics (India) भी आज एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों में शामिल हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।