इस आईटी कंपनी को हैदराबाद पुलिस से मिला बड़ा ऑर्डर! बुधवार 1 अप्रैल को रडार पर रहेगा ₹20 से कम वाला ये स्टॉक
Blue Cloud Softech Solutions Ltd को Hyderabad City Police से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी AI सर्वर और ‘Blura Saga’ प्लेटफॉर्म लगाएगी, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग, डेटा एनालिसिस और इंटेलिजेंस जुटाने में मदद मिलेगी। इससे सरकारी सुरक्षा क्षेत्र में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी।

एआई आधारित एंटरप्राइज सॉल्यूशंस देने वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) ने आज अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़े ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर बुधवार 1 अप्रैल को निवेशकों के रडार पर रहेगा। आज शेयर बाजार महावीर जयंती के कारण बंद है।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे Hyderabad City Police से नया ऑर्डर मिला है। कंपनी AI आधारित सर्वर और GPU सिस्टम लगाएगी और 'Blura Saga' नाम का सोशल मीडिया मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म भी तैनात करेगी। इससे पुलिस को डेटा एनालिसिस, इंटेलिजेंस जुटाने और जरूरी ऑपरेशन बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी।
Blura Saga क्या है?
कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि 'Blura Saga' एक AI आधारित प्लेटफॉर्म है, जो सोशल मीडिया की गतिविधियों को रियल टाइम में मॉनिटर और विश्लेषण करता है। यह ट्रेंड्स पकड़ने, फेक न्यूज पहचानने और लोगों की सोच (सेंटिमेंट) समझने में मदद करता है। इसके जरिए अधिकारियों को तुरंत अलर्ट मिलते हैं, जिससे वे तेजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं और सही जानकारी जारी कर सकते हैं।
यह प्लेटफॉर्म पुलिस और सरकारी एजेंसियों को संभावित खतरों से पहले सतर्क रहने, बेहतर कम्युनिकेशन करने और स्मार्ट तरीके से काम करने में मदद करता है। एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के लिए यह प्रोजेक्ट खास है, क्योंकि इससे कंपनी की AI और हाई-टेक सॉल्यूशंस देने की क्षमता मजबूत होती है और सरकारी सुरक्षा क्षेत्र में उसकी पकड़ और बढ़ती है।
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन तेजेश कोडली (Tejesh Kodali) ने कहा कि यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि कंपनी लगातार सरकार और पब्लिक सेफ्टी सेक्टर के लिए AI आधारित प्लेटफॉर्म और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रही है। उनके अनुसार, ये ऑर्डर कंपनी की तकनीकी क्षमता को साबित करते हैं और भविष्य में सरकारी प्रोजेक्ट्स में नए मौके भी खोलेंगे।
Blue Cloud Softech Solutions Share Price
बीते सोमवार को शेयर बीएसई पर 4.75% या 0.90 रुपये टूटकर 18.04 रुपये पर बंद हुआ था।

