शेयर बाजार में गिरावट के बीच इस आईटी स्टॉक में आई तेजी! पहली बार पार किया ₹1,000 करोड़ रेवेन्यू का आंकड़ा
कंपनी ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सालाना रेवेन्यू के मामले में आंकड़ा ₹1,000 करोड़ के पार कर गया है। FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹1,002 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹796.86 करोड़ था।

मंगलवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच AI आधारित स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर आज करीब 2% चढ़कर कारोबार कर रहा है।
सुबह 11:32 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.89% या 0.34 रुपये टूटकर 18.34 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी के शेयर में आज यह तेजी मजबूत FY26 और Q4 नंबर्स के बाद आए हैं।
मार्च 2026 तिमाही की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू Q4 FY26 में बढ़कर ₹277.52 करोड़ हो गया, जो Q3 FY26 में ₹265.41 करोड़ था। EBITDA भी बढ़कर ₹47.82 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹32.55 करोड़ था। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में कुछ गिरावट देखने को मिली। कंपनी का PAT Q4 FY26 में ₹12.11 करोड़ रहा, जो Q3 FY26 में ₹18.58 करोड़ था। वहीं टैक्स से पहले मुनाफा ₹22.75 करोड़ रहा। मार्च तिमाही में कंपनी की EPS ₹0.16 रही।
कंपनी ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सालाना रेवेन्यू के मामले में आंकड़ा ₹1,000 करोड़ के पार कर गया है। FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹1,002 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹796.86 करोड़ था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹60.50 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹44.27 करोड़ था।
पूरे साल में कंपनी का EBITDA भी बढ़कर ₹126.13 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹71.05 करोड़ था। इसके अलावा एक्सेप्शनल आइटम और टैक्स से पहले मुनाफा ₹89.54 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹59.13 करोड़ था। FY26 में कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) ₹1.13 रही।
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO विनोद बाबू बोल्लीकोंडा ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक साल रहा है। उन्होंने बताया कि ₹1,000 करोड़ के रेवेन्यू आंकड़े को पार करना और टैक्स के बाद मुनाफे में 37% की बढ़ोतरी कंपनी के AI आधारित एंटरप्राइज और साइबर सिक्योरिटी कारोबार की मजबूती को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना पुलिस के साथ AI-इनेबल्ड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और Blura Saga इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर काम करना इस बात का संकेत है कि कंपनी अब पब्लिक सेफ्टी और सरकारी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी मजबूत मौजूदगी बना रही है।

