scorecardresearch

साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम! इस IT कंपनी ने लॉन्च किया नया AI सिस्टम, शेयर में दिखी तेजी

इस आईटी कंपनी ने साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए नई AI टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। यह सिस्टम बिना इंटरनेट के पुलिस और सरकारी हेल्पलाइन पर काम कर सकता है। कंपनी के इस ऐलान के बाद शेयर में तेजी दिखी।

Advertisement

आईटी कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Limited) ने साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए एक नई AI टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में यह अपडेट दिया है। इसके बाद सुबह 10:53 बजे तक स्टॉक 1.40% या 0.22 रुपये चढ़कर 15.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.38% या 0.06 रुपये चढ़कर 15.92 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement

कंपनी ने BSE को दी जानकारी में बताया कि उसने BluVaani (The Sovereign AI Call Dispatcher) को कमर्शियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह भारत में विकसित एक AI आधारित कॉल डिस्पैचर है, जिसे खासतौर पर पुलिस हेल्पलाइन, सरकारी एजेंसियों और पब्लिक सर्विस हेल्पलाइन के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत के शुरुआती ऐसे स्वदेशी AI कॉल डिस्पैचर समाधानों में शामिल है, जो बिना इंटरनेट के काम कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया कि BluVaani की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह संबंधित विभाग के अपने सर्वर और परिसर में काम करता है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती और कॉल से जुड़ा डेटा किसी बाहरी क्लाउड सर्वर पर नहीं भेजा जाता। यह टेक्नोलॉजी कंपनी के Access Genie प्लेटफॉर्म का हिस्सा है और इसे BlueEdge सर्वर पर चलाया जाता है। इससे पुलिस और सरकारी विभाग अपने डेटा, तकनीकी सिस्टम और उससे जुड़े फैसलों पर पूरा नियंत्रण रख सकते हैं।

ब्लू क्लाउड के मुताबिक, BluVaani को इस तरह डिजाइन किया गया है कि शिकायतकर्ताओं की संवेदनशील जानकारी विभाग के अपने सिस्टम में ही सुरक्षित रहे। पायलट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद सभी कॉल रिकॉर्डिंग और बातचीत के लिखित रिकॉर्ड संबंधित पुलिस विभाग को औपचारिक रूप से सौंप दिए गए। कंपनी और उसके टेक्नोलॉजी पार्टनर ने इनकी कोई कॉपी अपने पास नहीं रखी। इसके बाद विभाग की अनुमति से वहां लगाया गया सर्वर भी हटा दिया गया।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।