scorecardresearch

इस स्मॉल कैप आईटी कंपनी के बड़े अधिग्रहण की जानकारी से शेयर में उछाल! ₹25 से कम है स्टॉक प्राइस

इस आईटी कंपनी के शेयर में तेजी कंपनी द्वारा Global Impx Inc. के अधिग्रहण की घोषणा के बाद आई। इस डील से कंपनी AI, क्लीन एनर्जी और डेटा सेंटर सेक्टर में प्रवेश करेगी। ओडिशा में बड़े डेटा सेंटर की योजना के साथ कंपनी भविष्य की ग्रोथ को लेकर आशावादी नजर आ रही है।

Advertisement

IT Stock in Focus: 1,523.48 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी जिसके बाद कंपनी के शेयर में आज 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

सुबह 10:48 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 3.50% या 0.68 रुपये चढ़कर 20.09 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (BCSSL) के बोर्ड ने Global Impx Inc. (GIX) के 100% अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह डील पूरी तरह शेयर के जरिए होगी, यानी कंपनी को तुरंत कैश खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस अधिग्रहण से BCSSL का फोकस AI, क्लीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के संगम पर एक टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड इंफ्रा कंपनी बनने की ओर बढ़ेगा।

इस डील के जरिए कंपनी AI-आधारित डेटा सेंटर और ऊर्जा सपोर्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में प्रवेश करेगी। GIX के पास ओडिशा के छत्रपुर में करीब 196.7 एकड़ जमीन है, जहां चरणों में 5 MW से 100 MW तक का बड़ा डेटा सेंटर (हाइपरस्केल) बनाने की योजना है। यह लोकेशन गोपालपुर पोर्ट और NH-16 के पास है और IDCO से मंजूरी भी मिली हुई है।

GIX के प्लेटफॉर्म में सोलर, बैटरी स्टोरेज, माइक्रोग्रिड, Energy-as-a-Service (EaaS), AI आधारित एनर्जी ऑप्टिमाइजेशन और Virtual Power Plant जैसी तकनीकें शामिल हैं। इससे BCSSL को ऊर्जा और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देने में मदद मिलेगी।

इस अधिग्रहण के बाद GIX, BCSSL की पूरी तरह सब्सिडियरी बन जाएगी और इसके साथ कई अन्य कंपनियां भी ग्रुप में शामिल होंगी। कंपनी AI और डेटा सेंटर के लिए एक अलग वर्टिकल बनाने की योजना बना रही है, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी, बैटरी स्टोरेज और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा।

यह डील BCSSL को नए सेक्टर में विस्तार, अलग-अलग आय के स्रोत, लंबी अवधि की ग्रोथ और निवेशकों के लिए बेहतर वैल्यू बनाने में मदद करेगी। साथ ही, भविष्य में बड़े निवेशकों के साथ साझेदारी और फंड जुटाने के रास्ते भी खुल सकते हैं।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनोद बाबू बोलिकोंडा ने कहा कि यह अधिग्रहण Blue Cloud के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है। दुनिया तेजी से AI आधारित और ज्यादा ऊर्जा इस्तेमाल करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रही है, ऐसे में कंपनी को ऊर्जा, डेटा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के मेल में बड़ा अवसर दिख रहा है। Global Impx के साथ मिलकर कंपनी एक ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म बना रही है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा सिस्टम और AI क्षमताएं शामिल होंगी, जिससे वह वैश्विक डिजिटल और ऊर्जा बदलाव के अगले चरण में अहम भूमिका निभा सकेगी।

advertisement

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के अध्यक्ष जानकी यारलागड्डा ने कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी के लंबे समय के लक्ष्य के अनुसार है, जिसमें वह एक ग्लोबल स्तर की टेक्नोलॉजी आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनना चाहती है। डिजिटल तकनीक, ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक संपत्तियों का यह मेल कंपनी को लगातार विकास की मजबूत नींव देगा। कंपनी का मानना है कि AI और डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए मौके पैदा करेगा और शेयरधारकों के लिए लंबे समय में बेहतर मूल्य बनाएगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।