कर्ज घटाने की राह पर पीसी ज्वैलर! Q4 बिजनेस अपडेट में 49% बढ़ा रेवेन्यू - हरे निशान पर ट्रेड कर रहा शेयर
PC Jeweller Limited के शेयर में तेजी Q4FY2026 के मजबूत अपडेट के बाद आई। कंपनी का रेवेन्यू सालाना 49% बढ़ा और कर्ज में 23% की कमी हुई। NSDC के साथ साझेदारी से विस्तार को बल मिलेगा। शादी सीजन और अक्षय तृतीया को देखते हुए कंपनी आगे भी ग्रोथ को लेकर आशावादी है।

मंगलवार को शेयर बाजार में जारी सुस्त कारोबार के बीच ज्वेलरी कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।
सुबह 10:27 बजे तक कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% या 0.16 रुपये चढ़कर 8.63 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.13% या 0.18 रुपये चढ़कर 8.64 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
स्टॉक में इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई Q4 बिजनेस अपडेट है जिसे कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किया था।
PC Jeweller Q4 Business Update
कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने Q4FY2026 में मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने स्टैंडअलोन रेवेन्यू में करीब 32% सालाना (YoY) वृद्धि दर्ज की। पूरे FY2026 में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण कंपनी का कुल रेवेन्यू लगभग 49% बढ़ा, जो उसके टर्नअराउंड सफर में बड़ी प्रगति को दिखाता है।
इसके अलावा कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसने National Skill Development Corporation (कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार) के साथ एक समझौता (MoU) किया, जिसके तहत वह जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में इंडस्ट्री/फ्रेंचाइज पार्टनर के रूप में काम करेगी। इस पहल के जरिए कंपनी अगले 5 साल में पूरे भारत में लगभग 2 लाख माइक्रो-उद्यमियों को तैयार और जोड़ने का लक्ष्य रखती है। इससे कंपनी का रिटेल नेटवर्क बढ़ेगा, साथ ही रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
कंपनी ने अपने कर्ज को कम करने की दिशा में भी तेजी से काम किया है और जॉइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत बैंकों का बकाया कर्ज लगभग 23% तक घटा दिया है। कंपनी ने अपने अधिकांश बैंक कर्ज का भुगतान कर दिया है और जल्द ही पूरी तरह कर्जमुक्त (debt-free) बनने का लक्ष्य रखती है।
इसके अलावा, कंपनी की एक सब्सिडियरी ने Republic of Chad में PCJ Mining SARL नाम की नई कंपनी बनाई है, जो कीमती धातुओं के खनन (mining) का काम करेगी। इससे कंपनी को अपने बिजनेस में वर्टिकल इंटीग्रेशन का मौका मिलेगा।
कंपनी ने यह भी बताया कि आने वाले Q1FY2027 में शादी के सीजन और अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों को देखते हुए कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क को और बढ़ाने की योजना बना रही है। साथ ही, कंपनी का फोकस जल्द कर्जमुक्त होकर मजबूत बैलेंस शीट बनाना और लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए निवेशकों के लिए वैल्यू क्रिएट करना है।

