इस आईटी कंपनी ने लाइबेरिया सरकार के साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए किया बड़ा MoU! 2% उछला शेयर
इस समझौते के तहत National Digital Infrastructure Project (NDIP) की योजना, फाइनेंसिंग, विकास और एग्जीक्यूशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के जरिए किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर।

आईटी सेक्टर की कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक (Blue Cloud Softech) ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कंपनी ने बीते 31 जुलाई 2026 को लाइबेरिया सरकार, उसके डाक एवं दूरसंचार मंत्रालय और Global Council for Investment and Business for Africa (GCIB Africa) के साथ एक Non-Binding MoU साइन किया है।
इस समझौते के तहत National Digital Infrastructure Project (NDIP) की योजना, फाइनेंसिंग, विकास और एग्जीक्यूशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के जरिए किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय डेटा सेंटर और सॉवरेन क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC) और CERT/CSIRT, डिजिटल पहचान (Digital ID) और यूनिफाइड डिजिटल पेमेंट सिस्टम, ई-गवर्नेंस सेवाएं, 5G टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्मार्ट गवर्नमेंट पहल और स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण व स्किल डेवलपमेंट शामिल हैं।
कंपनी ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए पहले Feasibility Study होगा, जिसके बाद अंतिम समझौतों के आधार पर लाइबेरिया के कानूनों के तहत एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) बनाया जाएगा। BCSSL की भूमिका फिलहाल बेस्ट-एफर्ट्स और नॉन-बाइंडिंग आधार पर रहेगी तथा इस 24 महीने के MoU के तहत अभी किसी भी पक्ष को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि यह समझौता पश्चिम अफ्रीका में उसकी बड़ी डिजिटल रणनीति का हिस्सा है। इससे पहले अप्रैल 2026 में सेनेगल में डिजिटल फैक्ट्री के लिए MoU और 29 जुलाई 2026 को लाइबेरिया के खनन एवं ऊर्जा मंत्रालय के साथ AI आधारित माइनिंग और 5G परियोजनाओं के लिए रुचि पत्र (EOI) भी दिया गया था।
Blue Cloud Softech Solutions (BCSSL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुद्रगनम चंद्रशेखर ने कहा कि लाइबेरिया कंपनी के लिए सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि GCIB Africa के साथ उसकी साझेदारी मॉडल की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि कुछ ही महीनों में कंपनी ने सेनेगल से शुरुआत कर लाइबेरिया के माइनिंग सेक्टर और अब देश के राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।
उनका कहना है कि BCSSL का लक्ष्य पश्चिम अफ्रीकी देशों के लिए सॉवरेन क्लाउड, मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, जिस पर ये देश खुद मालिकाना हक के साथ भरोसा कर सकें।
Blue Cloud Softech Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 10:07 बजे तक बीएसई पर 1.95% या 0.38 रुपये की तेजी के साथ 19.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

