गिरते बाजार में भी दौड़ा ये आईटी स्टॉक! आज बाजार खुलने से पहले कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी
AI सेक्टर की इस कंपनी ने अपने बड़े सरकारी प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने का दावा किया है। इस घोषणा के बाद शेयर निवेशकों की नजर में आ गया है। जानिए पूरी खबर।

IT Stock: शेयर बाजार में बुधवार को जारी गिरावट के बीच एआई आधारित आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा जारी आज शेयर बाजार खुलने से पहले दी गई एक बड़ी जानकारी है।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने हैदराबाद सिटी पुलिस के सोशल मीडिया यूनिट के लिए अपने AI आधारित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म SOCEYE (पहले Blura Saga) की तैनाती सफलतापूर्वक पूरी कर दी है।
यह प्लेटफॉर्म अब पूरी तरह लाइव हो चुका है, पुलिस कर्मियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है और कंपनी आगे भी तकनीकी सहायता देती रहेगी। यह प्रोजेक्ट 31 मार्च 2026 को मिले खरीद आदेश के तहत पूरा किया गया है, जिसमें SOCEYE को कंपनी की भारत में विकसित स्वामित्व वाली (प्रोप्रायटरी) तकनीक के रूप में मान्यता दी गई थी।
कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर कई भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम निगरानी कर अफवाहों और फर्जी खबरों की जल्दी पहचान करेगा, वायरल दावों और एडिटेड तस्वीरों की AI से जांच करेगा, सोशल मीडिया पर आने वाली नागरिक शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगा और डिजिटल सबूतों को कानूनी व न्यायिक मानकों के अनुसार सुरक्षित रखेगा।
SOCEYE एक ही डैशबोर्ड पर सोशल मीडिया यूनिट को सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। कंपनी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म अब तेलंगाना में कई कानून-प्रवर्तन इकाइयों में भी इस्तेमाल हो रहा है और भविष्य में देश के अन्य महानगरों की पुलिस के लिए भी इसे उपलब्ध कराया जा सकता है।
कंपनी ने यह भी कहा कि SOCEYE केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सोशल मीडिया सामग्री पर काम करता है और इसका संचालन कानून तथा डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 के प्रावधानों के अनुरूप किया जाता है।
Blue Cloud Softech Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 11:03 बजे तक बीएसई पर 0.37% या 0.08 रुपये चढ़कर 21.63 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

