scorecardresearch

स्मॉलकैप NBFC का बड़ा दांव! नई कंपनी बनाकर डिजिटल पेमेंट बिजनेस में बढ़ाएगी कदम, फोकस में शेयर

कंपनी ने कहा कि यह कदम उसके डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज इकोसिस्टम को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी आधारित लेंडिंग (डिजिटल कर्ज) कारोबार का विस्तार करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। नई सहायक कंपनी का उद्देश्य कंपनी के डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करना है।

Advertisement

Stock in Focus: 13.55 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (Golden Legand Leasing & finance Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। 

दरअसल कंपनी ने बीते मंगलवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली (Wholly Owned Subsidiary) कंपनी गुल्लाककार्ट प्राइवेट लिमिटेड का सफलतापूर्वक गठन कर लिया है।

advertisement

कंपनी ने कहा कि यह कदम उसके डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज इकोसिस्टम को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी आधारित लेंडिंग (डिजिटल कर्ज) कारोबार का विस्तार करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। नई सहायक कंपनी का उद्देश्य कंपनी के डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करना है।

इसके तहत कंपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस से जुड़ा कारोबार करेगी और इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करेगी। फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित PPI प्लेटफॉर्म कंपनी के मौजूदा लेंडिंग बिजनेस के साथ मिलकर ग्राहकों को आसान डिजिटल पेमेंट की सुविधा देगा, जिससे ग्राहकों की सुविधा बढ़ेगी और कंपनी का टेक्नोलॉजी आधारित लेंडिंग इकोसिस्टम और मजबूत होगा।

Golden Legand Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:19 बजे तक बीएसई पर 2.41% या 0.22 रुपये  टूटकर 8.89 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

क्या करती है कंपनी?

1984 में स्थापित और मुंबई मुख्यालय वाली Golden Legand Leasing and Finance डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में काम करती है। कंपनी पेमेंट गेटवे सॉल्यूशंस, डिजिटल लेंडिंग और फिनटेक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी सेवाएं देती है। इसके प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड्स में India Online Pay, Ashapurti Loans और Bade Bhaisab शामिल हैं, जिनके जरिए कंपनी डिजिटल पेमेंट और लोन सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।