scorecardresearch

इस आईटी कंपनी की अमेरिकी हेल्थकेयर में एंट्री की तैयारी! 24 अगस्त है बड़ा दिन- आपका दांव है?

दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी सोमवार, 24 अगस्त 2026 को होगी।बैठक में अमेरिका के हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाली एक कंपनी के इक्विटी शेयर कैपिटल के संभावित अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह अधिग्रहण ड्यू डिलिजेंस, वैल्यूएशन, बातचीत और अन्य जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद किया जाएगा।

Advertisement

आईटी टेक कंपनी, Blue Cloud Softech Solutions Ltd का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी सोमवार, 24 अगस्त 2026 को होगी।

बैठक में अमेरिका के हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाली एक कंपनी के इक्विटी शेयर कैपिटल के संभावित अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह अधिग्रहण ड्यू डिलिजेंस, वैल्यूएशन, बातचीत और अन्य जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद किया जाएगा।

advertisement

जिस अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी के अधिग्रहण का प्रस्ताव है, उसकी मौजूदगी AI टेक्नोलॉजी आधारित हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, होम केयर सर्विसेज, क्लिनिकल केयर सर्विसेज, ट्रैवल केयर सर्विसेज, पोस्ट-एक्यूट केयर सर्विसेज, करेक्शनल हेल्थकेयर सपोर्ट, अमेरिका में स्कूल एजुकेशन सपोर्ट सर्विसेज और मेंटल हेल्थकेयर सर्विसेज जैसे कई क्षेत्रों में है।

बोर्ड बैठक में प्रस्तावित अधिग्रहण की ट्रांजैक्शन स्ट्रक्चर, भुगतान/कंसिडरेशन और अन्य कमर्शियल शर्तों को सैद्धांतिक मंजूरी देने पर भी विचार होगा। हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया लागू रेगुलेटरी अप्रूवल और अंतिम समझौतों (Definitive Agreements) पर निर्भर करेगी।

इसके अलावा, कंपनी अधिग्रहण के लिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगी। इसके तहत कंपनी SEBI के नियमों और Companies Act, 2013 के अनुसार प्रेफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर या अन्य योग्य सिक्योरिटीज जारी कर सकती है। संभावित अधिग्रहण के बदले शेयर स्वैप के जरिए शेयर जारी करने का विकल्प भी रखा गया है। 

बैठक में कंपनी के Whole Time Director और/या Company Secretary को ड्यू डिलिजेंस करने, संभावित डील की शर्तों पर बातचीत करने और उन्हें अंतिम रूप देने का अधिकार देने पर भी विचार होगा।

Blue Cloud Softech Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 2:18 बजे तक बीएसई पर 1.59% या 0.36 रुपये गिरकर 22.22 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

हाल ही में कंपनी ने SpaceX से जुड़ी दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी पूरी तरह स्वामित्व वाली अमेरिकी सब्सिडियरी Blue Cloud Softech Solutions Ltd - USA (BCSSL-USA) ने SpaceX International Ltd, MY के साथ Statement of Work (SOW) No. 1 साइन किया है।

यह समझौता 9 जुलाई 2026 को दोनों कंपनियों के बीच हुए Master Services Agreement के तहत किया गया है। इसके तहत 18 महीने की अवधि में कम से कम 15 करोड़ डॉलर (USD 150 million) का कॉन्ट्रैक्चुअल कमिटमेंट है। इस प्रोजेक्ट के तहत BCSSL-USA SpaceX के लिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, टेलीकम्युनिकेशन और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस तैयार, इंटीग्रेट, सुरक्षित और संचालित करेगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।