Bank of Baroda Q3 Result: बाजार बंद होने के बाद आए नतीजे, बैंक के मुनाफे और कारोबार में हुई शानदार बढ़त
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (Q3FY25) में शानदार प्रदर्शन किया है। दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा और कारोबार में तेजी आई है। कल के ट्रेडिंग सेशन में बैंक के शेयर फोकस में बने रहेंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (Q3FY25) में शानदार प्रदर्शन किया है। दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा और कारोबार में तेजी आई है। कल के ट्रेडिंग सेशन में बैंक के शेयर फोकस में बने रहेंगे। आज बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 223.00 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। नीचे जानते हैं कि चालू कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में बैंक का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस कैसा है।
कैसा है बैंक का वित्तीय प्रदर्शन (Bank of Baroda Q3 Result)
बैंक का नेट प्रॉफिट (Net Profit) ₹4,837 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹4,579 करोड़ की तुलना में ज्यादा है। वहीं,चालू फाइमेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों (9MFY25) में कुल शुद्ध लाभ ₹14,533 करोड़ दर्ज किया गया। यह सालाना आधार पर 12.6 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।
बैंक का नेट प्रॉफिट इनकम (NII) भी बढ़कर ₹11,417 करोड़ हो गई, जिसमें 2.8% की सालाना बढ़त देखी गई। इसी तरह नॉन-इंटरेस्ट इनकम में भी अच्छा उछाल आया और यह 34.1% बढ़कर ₹3,769 करोड़ हो गई।
बैंक का ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) 11.9% घटकर ₹28,471 करोड़ हो गया। वहीं, नेट एनपीए (Net NPA) घटकर 0.59% हो गया, जो पिछले साल 0.70% था।
दिसंबर तिमाही में बैंक का कुल कारोबार भी बढ़ा, जिसमें वैश्विक अग्रिम (Global Advances) 11.8% बढ़कर ₹11,73,034 करोड़ हो गया, जबकि घरेलू अग्रिम (Domestic Advances) 11.9% बढ़कर ₹9,64,869 करोड़ हो गया।
इसी तरह बैंक का वैश्विक जमाराशि (Global Deposits) 11.8% बढ़कर ₹13,92,461 करोड़ हो गई, जबकि घरेलू जमाराशि (Domestic Deposits) 9.2% बढ़कर ₹11,65,874 करोड़ हो गई।
शेयर की परफॉर्मेंस (Bank of Baroda Share Performance)
बैंक ऑफ बड़ौदा ने पिछले एक साल में 6.09 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, छह महीने में स्टॉक 12.98 फीसदी गिर गया। हालांकि, पांच साल में शेयर ने 152.41 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा कै 52 वीक हाई 299.70 रुपये और 52 वीक लो 216.35 रुपये हैं। बैंक का मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
