बड़ा फंड रेज करेगी मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली ये डिफेंस कंपनी! बोर्ड ने लिए 3 अहम फैसले - चेक करें डिटेल्स
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के बोर्ड ने अधिकृत पूंजी बढ़ाने के साथ 3,322 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। कंपनी प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए इक्विटी शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी करेगी। इस बड़े ऐलान के बाद डिफेंस सेक्टर के इस शेयर पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

In Short
- कंपनी का बोर्ड 3,322 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने के लिए प्रेफरेंशियल इश्यू और कन्वर्टिबल वारंट जारी करने को मंजूरी दे चुका है।
- अधिकृत शेयर पूंजी 45 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 63 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया गया है।
- पिछले 3 महीनों में Apollo Micro Systems के शेयर ने निवेशकों को 109% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
Defence Stock: शेयर बाजार में मंगलवार को जारी तेजी के बीच एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 जुलाई 2026 को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी।
1) बोर्ड ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorized Capital) को 45 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 63 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है।
2) इसके अलावा कंपनी ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 2,28,30,902 इक्विटी शेयर 416.60 रुपये प्रति शेयर (1 रुपये फेस वैल्यू और 415.60 रुपये प्रीमियम) के भाव पर जारी करने का फैसला किया है। इससे कंपनी करीब 951.14 करोड़ रुपये जुटाएगी।
3) इसके साथ ही बोर्ड ने 5,69,15,380 कन्वर्टिबल इक्विटी वारंट जारी करने को भी मंजूरी दी है। हर वारंट की कीमत 416.60 रुपये होगी और इसे 12 महीने के अंदर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा। इस इश्यू के जरिए कंपनी करीब 2,371.09 करोड़ रुपये जुटाएगी।
प्रेफरेंशियल इश्यू और कन्वर्टिबल इक्विटी वारंट के जरिए कंपनी ने कुल 3,322 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
ये वारंट प्रमोटर ग्रुप और कुछ चुनिंदा गैर-प्रमोटर निवेशकों को प्रेफरेंशियल आधार पर दिए जाएंगे। वारंट लेने वाले निवेशकों को इश्यू के समय कुल राशि का 25% Upfront पेमेंट करना होगा।
Apollo Micro Systems Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 9:18 बजे तक बीएसई पर 1.90% या 8.05 रुपये गिरकर 416 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.38% या 5.85 रुपये टूटकर 418 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
3 महीने में 100% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को मात्र तीन महीने में 109 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न देकर उनका पैसा दोगुना कर दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर 57 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

